फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने किसे बनाया बलि का बकरा? किया बाहर; लाबुशेन पर फिर से भरोसा

Tue, 18 Aug 2026 10:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली चौंकाने वाली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया है। सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को बाहर कर दिया गया है, जबकि मैथ्यू रेनशॉ की तीन साल से ज्यादा समय बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके में खेला जाएगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया है। डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया गया है। हालांकि, खराब फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिर से भरोसा जताया है। दूसरे टेस्ट की शुरुआत 22 अगस्त से होगी और यह मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ अरीना में खेला जाएगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 198 रन और दूसरी पारी में 284 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वेदराल्ड इस मुकाबले में दोनों पारियों में प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने पहली पारी में 23 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उनका खाता भी नहीं खुला। बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन और दूसरी पारी में एक विकेट पर 57 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

मैट रेनशॉ - फोटो : @cricketcomau
तीन साल बाद टेस्ट टीम में लौटे रेनशॉ
30 वर्षीय मैथ्यू रेनशॉ की टेस्ट टीम में तीन साल से ज्यादा समय बाद वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार 2023 में दिल्ली में टेस्ट मैच खेला था। हालांकि, उनकी पिछली टेस्ट उपस्थिति नियमित बल्लेबाज के तौर पर नहीं थी। वह डेविड वॉर्नर के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम का हिस्सा बने थे। इसके बाद रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया की सफेद गेंद वाली टीमों से जुड़े रहे और वनडे तथा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते रहे। अब उन्हें टेस्ट क्रिकेट में एक और मौका मिला है। रेनशॉ को शामिल करने से ऑस्ट्रेलिया के पास शीर्ष क्रम में एक और विकल्प आ गया है। पहले टेस्ट में उसकी बल्लेबाजी बांग्लादेश की गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती नजर आई थी।

लाबुशेन और मैकडोनाल्ड - फोटो : IANS
लाबुशेन पर भी दबाव, मैकडोनाल्ड ने माना- रन बनाने होंगे
ऑस्ट्रेलिया ने खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को भी टीम में बरकरार रखा है। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 31 रन बनाए थे, लेकिन कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने माना कि बल्लेबाज को अब बड़ी पारी खेलनी होगी। मैकडोनाल्ड ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने दूसरी पारी में 31 रन बनाए थे और आउट होने तक आप कहेंगे कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह अच्छी तरह मूव कर रहे थे, पैड से लगकर आने वाली गेंदों को अच्छी तरह खेल रहे थे और गेंद को सीधा खेलने के लिए पीछे जाकर शॉट लगा रहे थे।'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे लिए यहां बैठकर उनका बचाव करना आसान है, लेकिन आखिरकार यह 31 रन ही हैं। यह कोई बड़ा स्कोर नहीं है। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। वह इसे महसूस कर रहे हैं। हम भी इसे महसूस कर रहे हैं। एक कोचिंग ग्रुप के तौर पर हम इस पर बहुत मेहनत कर रहे हैं।'
विज्ञापन

वेदराल्ड - फोटो : IANS
दूसरे टेस्ट में वापसी की कोशिश करेगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने टीम के बाकी मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस और तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड रिजर्व विकल्प के तौर पर टीम में बने हुए हैं। दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार का जवाब देने की होगी। पहले मैच में बांग्लादेश ने उसके शीर्ष क्रम की कमजोरियों को उजागर कर दिया था। ऐसे में रेनशॉ की वापसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम पर खास नजर रहेगी।

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें