फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: महान अनिल कुंबले ने किन दो टीमों को सर्वश्रेष्ठ बताया? RCB खिताब बचा सकेगी या नहीं, इस पर भी रखी राय

Thu, 12 Mar 2026 09:25 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने आईपीएल के इतिहास की सबसे महान टीमों के रूप में दो टीमों को लगभग बराबर बताया है। कुंबले के मुताबिक एक टीम की सफलता अनुभव और स्थिरता पर आधारित है, जबकि दूसरी टीम नई प्रतिभाओं को खोजने और निखारने के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
द्रविड़ और कुंबले - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ दो टीमों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल इतिहास की सबसे महान टीमों की बात करें तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स लगभग बराबरी पर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों फ्रेंचाइजी की सफलता का तरीका अलग है, लेकिन उपलब्धियां लगभग समान हैं। यही वजह है कि किसी एक टीम को दूसरे से बेहतर बताना मुश्किल है। वहीं, आरसीबी की टीम अपने खिताब का बचाव कर सकेगी या नहीं, इस पर भी अपनी राय रखी है।
विज्ञापन

सीएसके की ताकत अनुभव और स्थिरता
जियोहॉटस्टार से बातचीत में कुंबले ने कहा, 'जब आईपीएल की सबसे महान टीम की बात होती है तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स लगभग बराबर हैं। दोनों में अंतर करना मुश्किल है।' कुंबले के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी ताकत उनकी टीम चयन की स्थिरता है। यह फ्रेंचाइजी अक्सर अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा करती है और लंबे समय तक उन्हें मौका देती है। उन्होंने कहा, 'सीएसके हमेशा अपने चयन में स्थिर रही है। वे ऐसे खिलाड़ियों को चुनते हैं जो पहले से खुद को साबित कर चुके हों। पिछले साल ही हमने टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को उभरते देखा।'

मुंबई ने नई प्रतिभाओं को दिया मंच
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को नई प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें स्टार बनाने के लिए जाना जाता है। कुंबले ने उदाहरण देते हुए बताया कि कई बड़े खिलाड़ी इसी टीम से उभरकर सामने आए। उन्होंने कहा, 'मुंबई इंडियंस ने ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्हें पहले ज्यादा लोग नहीं जानते थे। हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी वहीं से उभरे। हाल में नेहल वढेरा जैसे खिलाड़ियों ने भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, अब वढेरा पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं।'
विज्ञापन

आरसीबी की जीत पर भी बोले कुंबले
कुंबले ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 2025 में मिली पहली आईपीएल ट्रॉफी पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ विराट कोहली की वजह से नहीं आई, बल्कि टीम की मजबूत बॉलिंग यूनिट ने भी बड़ी भूमिका निभाई। कुंबले ने कहा, 'विराट कोहली आरसीबी की सफलता में बड़ी भूमिका निभाते हैं, लेकिन पिछले साल जब भी टीम सफल हुई, उनकी बॉलिंग यूनिट भी सामने आई। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार योगदान दिया, जबकि क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा स्पिन में सरप्राइज पैकेज साबित हुए।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि आरसीबी के गेंदबाजों ने ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई। यही वजह है कि टीम ने खिताब अपने नाम किया। मुझे लगता है कि फैंस इस बार भी विराट कोहली को देखने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी संख्या में आएंगे। लेकिन उन्हें इस बात पर भी गर्व होगा कि उनकी टीम के पास इतनी मजबूत बॉलिंग यूनिट है, जो मैच को बचाने और जीत दिलाने की क्षमता रखती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें