टीम इंडिया के हेड कोच व पूर्व कप्तान अनिल कुबंले के लिए ग्रीनपार्क लकी रहा है। वह 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ही मैच में दस विकेट (4 और 6) ले चुके हैं। वहीं ग्रीनपार्क में खेले गए तीन मैचों में कुंबले 21 विकट झटक चुके हैं।
हर बार उनकी फिरकी काम आई। यदि उनके ग्रीनपार्क के अनुभव और पिच के मिजाज को समझा जाए तो कुंबले 22 तारीख को मैदान में तीन स्पिनर (आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा) उतार सकते हैं। जहां तक भारतीय टीम का सवाल है तो किसी भी खिलाड़ी को ग्रीनपार्क में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। ऐसे में कुंबले का अनुभव टीम के लिए कारगर साबित होगा।
यह उनका भारतीय जमीं पर बतौर कोच पहला टेस्ट मैच होगा। 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रीनपार्क में खेले गए मैच में अनिल कुंबले ने पहली पारी में चार व दूसरी पारी में एक विके ट लिया था। यह मैच इंडिया जीती थी। वहीं, 2004 में साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ कुंबले ने पहली पारी में छह बल्लेबोजों को पवेलियन की राह दिखाई थी।
यह मैच ड्रॉ रहा था। कुंबले ग्रीनपार्क में छह वंडे खेल चुके हैं। वहीं एक दिन पहले हुई बारिश के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मैच के तीसरे दिन स्पिनरों को पिच से खूब मदद मिलेगी।