फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानी क्रिकेटर नजीब ताराकई हार गए जिंदगी की जंग, दुर्घटना के बाद आईसीयू में थे भर्ती

Tue, 06 Oct 2020 11:23 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Najeeb Tarakai - फोटो : Twitter/@ACBofficials
विज्ञापन
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज नजीब ताराकई जिंदगी की जंग हार गए और मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई। 29 साल के ताराकई को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आईसीयू में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


ताराकई के निधन पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने गहरा दुख जताया है।



क्रिकेट बोर्ड ने इस बड़े नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, "एसीबी और क्रिकेट प्रेमी देश अफगानिस्तान ने अपने आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज और बहुत ही उम्दा इंसान नजीब ताराकई (29) को खो दिया है और शोकाकुल है, एक दुखद ट्रैफिक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। हम सब स्तब्ध हैं! अल्लाह उस पर अपनी कृपा बरसाएं।" 

 


बताया जा रहा है कि आईसीयू में वे कोमा में चले गए थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मीडिया मैनेजर ने यह जानकारी दी थी। पूर्व मैनेजर ने शनिवार 3 अक्तूबर को बताया कि नजीब को सिर पर आई गंभीर चोट आई थी और वे पिछले 22 घंटों से हिले नहीं। 
विज्ञापन

 


ताराकई शुक्रवार को पूर्वी ननगारहर में किराना स्टोर से निकल कर पैदल सड़क पार कर रहे थे, तब उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी थी। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें