हशमतुल्लाह शाहिदी और राशिद खान
- फोटो : Twitter
गेंदबाजी की कमान राशिद खान के आस-पास रहेगी। युवा स्पिनर एएम गजनफर और तेज गेंदबाज बिलाल सामी, फरीद मलिक और जिया-उर-रहमान शरीफी भी शामिल हैं। नांग्याल खारोताई भी टीम में हैं, जबकि कैस अहमद, सलीम सफी और बशीर अहमद को रिजर्व के तौर पर रखा गया है।
टेस्ट में अफगानिस्तान की टीम थोड़ी अलग है। टीम में अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह जादरान और शराफुदीन अशरफ रेड-बॉल टीम में आए हैं। रहमत शाह और गुरबाज भी अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। इकराम अलीखिल और अफसर जजई को कीपर के तौर पर चुना गया है। राशिद खान टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। टेस्ट में स्पिन गेंदबाजी की कमान शराफुदीन अशरफ, कैस अहमद और नांग्याल खारोताई संभालेंगे।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया-उर-रहमान शरीफी, फरीद मलिक और बिलाल समी।
रिजर्व खिलाड़ी: कैस अहमद, सलीम सफी और बशीर अहमद।