फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushi Mukherjee: 'मुझे लगातार मैसेज आते थे...', सूर्यकुमार को लेकर अभिनेत्री खुशी मुखर्जी का सनसनीखेज दावा

Tue, 30 Dec 2025 12:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने दावा किया है कि भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें पहले काफी मैसेज किया करते थे। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अब दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती और वह किसी भी तरह के लिंक-अप से दूर रहना चाहती हैं। फिल्मों, टीवी और वेब सीरीज के जरिए पहचान बनाने वाली खुशी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सूर्यकुमार को लेकर खुशी का सनसनीखेज दावा - फोटो : ANI/Instagram
एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली खुशी ने इस बार भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। खुशी का कहना है कि न सिर्फ सूर्यकुमार यादव, बल्कि कई अन्य क्रिकेटर्स भी कभी उनके संपर्क में रहने की कोशिश करते थे।
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यकुमार को लेकर खुशी का सनसनीखेज दावा - फोटो : ANI/Instagram
'सूर्यकुमार यादव मुझे काफी मैसेज किया करते थे'
खुशी मुखर्जी ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'कई क्रिकेटर्स मेरे पीछे पड़े थे। सूर्यकुमार यादव मुझे काफी मैसेज किया करते थे, लेकिन अब हमारी ज्यादा बात नहीं होती।' उन्होंने आगे साफ किया कि वह किसी तरह के लिंक-अप में यकीन नहीं रखतीं। खुशी के मुताबिक, 'मैं खुद किसी से जुड़ना नहीं चाहती और मुझे अपने नाम के साथ किसी तरह की अफवाह पसंद नहीं है। इसलिए असल में कोई लिंक-अप है ही नहीं।'
विज्ञापन

3 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
लिंक-अप की खबरों से दूरी
खुशी मुखर्जी ने यह भी बताया कि वह जानबूझकर खुद को ऐसी चर्चाओं से दूर रखती हैं। उनका मानना है कि सोशल मीडिया की दुनिया में छोटी-सी बात भी बड़ा मुद्दा बन जाती है। इसी वजह से वह किसी भी तरह के निजी रिश्ते को सार्वजनिक करने या चर्चा में लाने से बचती हैं।

4 of 6
सूर्यकुमार को लेकर खुशी का सनसनीखेज दावा - फोटो : ANI/Instagram
कौन हैं खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी का जन्म 24 नवंबर 1996 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 2013 में तमिल फिल्म 'अंजल थुराई' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह तेलुगु फिल्मों 'डोंगा प्रेमा' और 'हार्ट अटैक' के साथ-साथ हिंदी फिल्म 'श्रृंगार' में भी नजर आईं। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा पहचान उन्हें टेलीविजन और रियलिटी शोज से मिली।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्यकुमार को लेकर खुशी का सनसनीखेज दावा - फोटो : ANI/Instagram
रियलिटी शोज और टीवी से मिली पहचान
खुशी मुखर्जी को एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 10' और 'लव स्कूल-3' से खास पहचान मिली। इसके अलावा वह टीवी शो 'बालवीर रिटर्न्स' में ज्वाला परी और पौराणिक ड्रामा 'कहत हनुमान जय श्री राम' में भी अहम भूमिकाओं में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्यकुमार को लेकर खुशी का सनसनीखेज दावा - फोटो : ANI/Instagram
वेब सीरीज और सोशल मीडिया पर दबदबा
खुशी मुखर्जी आज इंडियन वेब सीरीज की दुनिया में भी एक जाना-पहचाना नाम हैं, खासकर एडल्ट थीम वाली वेब सीरीज में उनकी मौजूदगी अक्सर चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ रही है, जहां उनके फैशन सेंस और बेबाक बयान उन्हें सुर्खियों में बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें