फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Sharma: अभिषेक का बल्ला नहीं चलने पर क्या बोले कुंबले? सेमीफाइनल के लिए प्लेइंग-11 को लेकर कही यह बात

Mon, 02 Mar 2026 03:05 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जिसमें संजू सैमसन की 97 रनों की अहम पारी निर्णायक रही। हालांकि टीम की चिंता अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म है। कुंबले ने कहा, 'अभिषेक का दिमाग थोड़ा उलझा हुआ लग रहा है और उनमें आत्मविश्वास की कमी दिख रही है', लेकिन उन्होंने उन्हें सेमीफाइनल से बाहर करने के खिलाफ राय दी। नंबर-1 टी20 बल्लेबाज होने के बावजूद अभिषेक इस टूर्नामेंट में संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल कुंबले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। संजू सैमसन की विस्फोटक 97 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज को कोलकाता में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया की चिंता सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म है, जो पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक अर्धशतक लगा सके हैं। 
विज्ञापन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइंफों पर बात करते हुए कहा, 'अभिषेक का दिमाग इस समय थोड़ा उलझा हुआ लग रहा है और उनमें आत्मविश्वास की साफ कमी है। आप चाहते हैं कि दूसरे दबाव कम करें। इंडिया ने अच्छा किया है। जब इंडिया जीत गया है, तो वह कहेगा कि मुझे योगदान देना होगा।' हालांकि, कुंबले ने यह भी कहा कि अभिषेक को सेमीफाइनल के लिए टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।

अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं, लेकिन यह विश्व कप उनके लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाया था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए अहम मैच में वे फिर फ्लॉप रहे और मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए। 
विज्ञापन

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में अगर अच्छा प्रदर्शन करना है और जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनानी है, तो अभिषेक को सेमीफाइनल में अच्छी और बड़ी पारी खेलनी होगी। विश्व कप से पहले बीमार हुए अभिषेक अपने पुराने फॉर्म को ढूंढ रहे हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 44 मैचों की 43 पारियों में 2 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1,377 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 189.40 रहा है। अभिषेक का सर्वाधिक स्कोर 135 है, जो इस फॉर्मेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें