पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के दौरान कई पुराने रिकॉर्ड टूटे और कुछ की बराबरी हुई। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217 का रहा। अभिषेक ने भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में युवराज सिंह की बराबरी की। इसके अलावा उन्होंने टी20 में 400 छक्के पूरे करने के लिए क्रिस गेल से कम गेंदें खेलीं।
अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सात छक्के
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब अभिषेक शर्मा के नाम युवराज सिंह के साथ संयुक्त रूप से दर्ज हो गया है। युवराज ने 2012 में अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ सात छक्के लगाए थे। अब अभिषेक ने निस्शिन में सात छक्के लगाकर उनकी बराबरी कर ली। इससे पहले 2025 में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने पांच छक्के लगाए थे।
भारत-पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
| छक्के |
बल्लेबाज |
मैदान |
वर्ष |
| 7 |
युवराज सिंह |
अहमदाबाद |
2012 |
| 7 |
अभिषेक शर्मा |
निस्शिन |
2026 |
| 5 |
अभिषेक शर्मा |
दुबई |
2025 |
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
400 टी20 छक्के पूरे करने में गेल से आगे
अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने के मामले में भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह उपलब्धि 3513 गेंदों में हासिल की। इस सूची में आंद्रे रसेल सबसे आगे हैं, जिन्होंने 3027 गेंदों में 400 टी20 छक्के पूरे किए। अभिषेक 3513 गेंदों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि क्रिस गेल ने 3557 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। यानी इस मामले में अभिषेक ने गेल को पीछे छोड़ दिया है।
400 टी20 छक्के पूरे करने में सबसे कम गेंद
| गेंद |
बल्लेबाज |
| 3027 |
एबी रसेल |
| 3513 |
अभिषेक शर्मा |
| 3557 |
क्रिस गेल |
| 3803 |
टिम डेविड |
| 3944 |
कीरोन पोलार्ड |
| 4045 |
निकोलस पूरन |
| 4072 |
एविन लुईस |
अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के भी तेजी से
एक कैलेंडर वर्ष में टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने के मामले में भी अभिषेक ने खास रिकॉर्ड बनाया। 2026 में उन्होंने 651 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए। इस सूची में सिर्फ आंद्रे रसेल उनसे आगे हैं, जिन्होंने 2019 में 589 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अभिषेक के बाद डेवॉल्ड ब्रेविस ने 2025 में 653 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। क्रिस गेल ने 2016 में 724 गेंदें खेलकर यह आंकड़ा छुआ था।
एक कैलेंडर वर्ष में 100 टी20 छक्के पूरे करने में सबसे कम गेंद
| गेंद |
बल्लेबाज |
वर्ष |
| 589 |
एबी रसेल |
2019 |
| 651 |
अभिषेक शर्मा |
2026 |
| 653 |
डेवॉल्ड ब्रेविस |
2025 |
| 724 |
क्रिस गेल |
2016 |
| 728 |
करणबीर सिंह |
2025 |
अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
एक साल में भारतीय बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्के
2026 में अभिषेक ने अब तक 104 छक्के लगाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने के मामले में यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। 2025 में अभिषेक ने 108 छक्के लगाए थे, जो इस सूची में सबसे ऊपर हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 2026 में 90 छक्के लगाए हैं, जबकि अभिषेक ने 2024 में 87 छक्के लगाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 85 छक्के लगाए थे।
एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में भारतीय बल्लेबाजों के सबसे ज्यादा छक्के
| छक्के |
बल्लेबाज |
वर्ष |
प्रति छक्का गेंद |
| 108 |
अभिषेक शर्मा |
2025 |
7.35 |
| 104 |
अभिषेक शर्मा |
2026 |
6.43 |
| 90 |
वैभव सूर्यवंशी |
2026 |
5.10 |
| 87 |
अभिषेक शर्मा |
2024 |
6.54 |
| 85 |
सूर्यकुमार यादव |
2022 |
10.05 |
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
पावरप्ले में छह बार अर्धशतक
टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले छह ओवर के भीतर अर्धशतक पूरा करने का कारनामा अब तक 77 बार दर्ज हुआ है। अभिषेक शर्मा ने ऐसा छह बार किया है। उनके अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने दो से ज्यादा बार पावरप्ले में अर्धशतक नहीं लगाया है। पाकिस्तान के खिलाफ भी अभिषेक का नाम एक और रिकॉर्ड में जुड़ा। भारत ने पावरप्ले में 81 रन बनाए, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2025 एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में दुबई में 69 रन बनाए थे। उस मैच में भी अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, जो इस मुकाबले से पहले भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज टी20 अर्धशतक था।
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे महंगा ओवर
भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पाकिस्तान के साद मसूद ने दूसरा ओवर कराया, जिसमें 24 रन आए। यह दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अब तक का सबसे महंगा ओवर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2012 में अहमदाबाद में सईद अजमल के नाम था। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में 22 रन दिए थे। उस ओवर में युवराज सिंह ने लगातार तीन छक्के लगाए थे।
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IANS
अभिषेक दूसरी बार स्टंप आउट
रिकॉर्ड्स के बीच अभिषेक के नाम एक और आंकड़ा जुड़ा। टी20 अंतरराष्ट्रीय में वह दूसरी बार स्टंप आउट हुए। इससे पहले 2024 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने उन्हें स्टंप कराया था।
अभिषेक के तूफान में रिकॉर्ड्स की झड़ी
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने छक्कों और तेज बल्लेबाजी के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने एक पारी में सात छक्के लगाकर युवराज सिंह की बराबरी की, 400 टी20 छक्के पूरे करने में क्रिस गेल को पीछे छोड़ा और एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के भी बेहद तेजी से पूरे करने वाले बल्लेबाजों में जगह बनाई।