फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Purple Cap Winners: भुवनेश्वर नहीं तोड़ पाए ब्रावो का रिकॉर्ड, रबाडा बने रोड़ा; अब तक के पर्पल कैप विजेता

Mon, 01 Jun 2026 07:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आईपीएल इतिहास में सिर्फ चार खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती है। रबाडा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाजी के मामले में सबसे आगे रही है। 
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने जीत लिया है। फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराया। लीग में सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को पर्पल कैप दी जाती है। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 29 विकेट के साथ शीर्ष पर रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 28 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भुवनेश्वर की कोशिश तीन बार पर्पल कैप जीतने की थी, लेकिन रबाडा उसमें रोड़ा बन गए। 2008 से लेकर अब तक के आईपीएल इतिहास में सिर्फ चार ही खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती हैं। रबाडा का नाम भी उस लिस्ट में शामिल हो गया है। आइए उन सभी के नाम जानते हैं और किस टीम ने सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप अपने नाम किया, उसके बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
Trending Videos

कैसे तय होता पर्पल कैप के विजेता का नाम?

 
  •  आमतौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दी जाती है। 
  • अगर पर्पल कैप की रेस में दो या उससे ज्यादा गेंदबाजों के विकेट बराबर हों, तो आईपीएल में विजेता तय करने के लिए इकोनॉमी रेट देखा जाता है। 
  • जिस गेंदबाज का पूरे सीजन में इकोनॉमी रेट कम होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा यानी उसे तवज्जो दी जाएगी। 
  • अगर इकोनॉमी भी बराबर हो जाए, तो फिर आमतौर पर बेहतर स्ट्राइक रेट (कम गेंदों में विकेट) देखा जा सकता है।

अगर दो गेंदबाजों के बराबर विकेट हैं तो:

गेंदबाज A – इकोनॉमी 7.20
गेंदबाज B – इकोनॉमी 8.10

तो गेंदबाज A पर्पल कैप में आगे रहेगा।

हालांकि, रबाडा ने फाइनल में एक विकेट लेकर इकोनॉमी रेट की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी। 

कगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट
अब तक जिन चार खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा दो-दो बार पर्पल कैप जीती है, उनमें कगिसो रबाडा, ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल शामिल हैं। ब्रावो ने 2013 और 2015 में पर्पल कैप जीती थी। वहीं, भुवी ने 2016 और 2017 में पर्पल कैप अपने नाम की थी। हर्षल ने 2021 और 2024 में पर्पल कैप जीती थी। रबाडा ने इससे पहले 2020 में दिल्ली की टीम रहते हुए पर्पल कैप अपने नाम किया था।

साल के हिसाब से पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट
वर्ष खिलाड़ी टीम विकेट
2008 सोहेल तनवीर राजस्थान रॉयल्स 22
2009 आरपी सिंह डेक्कन चार्जर्स 23
2010 प्रज्ञान ओझा डेक्कन चार्जर्स 21
2011 लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस 28
2012 मोर्ने मोर्कल दिल्ली डेयरडेविल्स 25
2013 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 32
2014 मोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स 23
2015 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 26
2016 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 23
2017 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 26
2018 एंड्रयू टाय किंग्स इलेवन पंजाब 24
2019 इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स 26
2020 कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स 30
2021 हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 32
2022 युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स 27
2023 मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस 28
2024 हर्षल पटेल पंजाब किंग्स 24
2025 प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस 25
2026 कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस 29

सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप विजेता खिलाड़ी
खिलाड़ी सीजन कुल पर्पल कैप
कगिसो रबाडा 2020, 2026 2
ड्वेन ब्रावो 2013, 2015 2
भुवनेश्वर कुमार 2016, 2017 2
हर्षल पटेल 2021, 2024 2
सोहेल तनवीर 2008 1
आरपी सिंह 2009 1
प्रज्ञान ओझा 2010 1
लसिथ मलिंगा 2011 1
मोर्ने मोर्कल 2012 1
मोहित शर्मा 2014 1
एंड्रयू टाय 2018 1
इमरान ताहिर 2019 1
युजवेंद्र चहल 2022 1
मोहम्मद शमी 2023 1
प्रसिद्ध कृष्णा 2025 1
विज्ञापन

कौन सी टीम है इस मामले में नंबर-1?
जिस टीम के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप जीती है, वह है- चेन्नई सुपर किंग्स। सीएसके के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा चार बार पर्पल कैप अपने नाम की है। 2013 और 2015 में ब्रावो के अलावा 2014 में मोहित शर्मा और 2019 में इमरान ताहिर ने सीएसके में रहते पर्पल कैप अपने नाम की थी। इसके बाद लिस्ट में गुजरात टाइटंस का नाम आता है, जिन्होंने तीन बार यह अवॉर्ड जीता है। फिर डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स, पंजाब (किंग्स 11/किंग्स), सनराइजर्स हैदराबाद का नाम आता है। इनके खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती है।
 
टीम कुल पर्पल कैप खिलाड़ी (साल)
चेन्नई सुपर किंग्स 4 ड्वेन ब्रावो (2013, 2015),
मोहित शर्मा (2014),
इमरान ताहिर (2019)
गुजरात टाइटंस 3 मोहम्मद शमी (2023),
प्रसिद्ध कृष्णा (2025)
कगिसो रबाडा (2026)
सनराइजर्स हैदराबाद 2 भुवनेश्वर कुमार (2016, 2017)
डेक्कन चार्जर्स 2 आरपी सिंह (2009),
प्रज्ञान ओझा (2010)
पंजाब किंग्स 2 एंड्रयू टाय (2018),
हर्षल पटेल (2024)
राजस्थान रॉयल्स 2 सोहेल तनवीर (2008),
युजवेंद्र चहल (2022)
मुंबई इंडियंस 1 लसिथ मलिंगा (2011)
दिल्ली कैपिटल्स 1 कगिसो रबाडा (2020)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 हर्षल पटेल (2021)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें