फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'15 साल का लड़का 28 छक्के नहीं मार सकता': पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने उगला जहर, वैभव की उम्र पर उठाए सवाल

Wed, 25 Nov 2026 02:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

जहां पूरी दुनिया 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के 28 छक्कों की ऐतिहासिक पारी को सलाम कर रही है, वहीं पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों को यह सफलता पच नहीं रही! आइए जानते हैं कि विवाद क्यों हुआ...
विज्ञापन
वैभव और तनवीर - फोटो : BCCI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहां एक तरफ पूरी दुनिया महज 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक और तूफानी पारी का लोहा मान रही है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी दिग्गज अपनी पुरानी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें वैभव की यह विस्फोटक बल्लेबाजी पच नहीं रही है और जलन के मारे वे इस युवा स्टार को लेकर लगातार गलत और बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने एक बार फिर भारत और भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ जहर उगलते हुए वैभव की उम्र पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
भारत-पाकिस्तान की संभावित फाइनल से पहले बौखलाया पाकिस्तान
दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई (UAE) के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा, लेकिन इसके झटके पाकिस्तान में महसूस किए जा रहे हैं। दरअसल, ग्रुप स्टेज में भारत को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पाकिस्तान-ए टीम को अब डर सता रहा है कि कहीं फाइनल में उसका सामना फिर से प्रचंड फॉर्म में चल रही इंडिया-ए और वैभव सूर्यवंशी से न हो जाए। वैभव की इसी आक्रामक बल्लेबाजी से घबराए तनवीर अहमद ने उनकी उम्र को लेकर विवादित बयान दिया है।

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
वैभव की उम्र को लेकर क्या बोले तनवीर अहमद?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक टीवी चैनल के वीडियो में तनवीर अहमद ने वैभव की काबिलियत पर संदेह जताते हुए कहा, 'वह 15 साल का तो बिल्कुल नहीं है, कम से कम 20-21 साल का है। उसकी वजह यह है कि कोई कितना भी बड़ा टैलेंट क्यों न हो, 15 साल का बच्चा ऐसे 28 छक्के नहीं मार सकता। इतनी कम उम्र के बच्चे का बेस इतना मजबूत नहीं हो सकता और न ही उसकी बाजुओं में इतनी जान होती है। मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि वह 15 साल का है। हो सकता है 20 साल का हो, हो सकता है 21 साल का हो।' इस पर एंकर बोलता है कि कलाई का टेस्ट करा लिया जाए? इस पर तनवरी कहते हैं- करा लें, लेकिन मैं नहीं मानता वह 15 साल का है।




वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
53 गेंदों में 204 रन ठोककर रचा इतिहास
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को यूएई के खिलाफ महज 53 गेंदों में 204 रनों की अकल्पनीय पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 28 गगनचुंबी छक्के और सात चौके जड़े, जिसकी बदौलत इंडिया-ए ने 250 रनों के विशाल लक्ष्य को सिर्फ 14.2 ओवर में ही हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
बेतुके तर्कों पर घिरे पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज
तनवीर अहमद का यह बयान क्रिकेट जगत में हास्यास्पद और बेतुका माना जा रहा है। सवाल यह उठता है कि अगर कोई बल्लेबाज 20 या 21 साल का भी हो, तो क्या एक ही पारी में 28 छक्के जड़ना कोई मामूली बात है? खुद पाकिस्तान के इतिहास में आज तक कितने दिग्गज बल्लेबाज किसी एक पारी में इतने छक्के लगा पाए हैं? क्या उन पाकिस्तानी बल्लेबाजों की बाजुओं में ताकत नहीं थी? साफ है कि वैभव के अद्भुत टैलेंट से पूरी दुनिया हैरान और प्रभावित है, लेकिन पाकिस्तानी खेमा अपनी जलन छिपाने के लिए उनकी उम्र का बेबुनियाद मुद्दा उछाल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें