फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में फिर बवाल: अब अभिषेक शर्मा किस खिलाड़ी से भिड़े? यूएई के गेंदबाज की निकाली हेकड़ी

Wed, 25 Nov 2026 12:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-ए और यूएई के मुकाबले के दौरान मैदान पर ऐसा कुछ हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। विकेट मिलने के बाद यूएई के गेंदबाज का जश्न भारतीय बल्लेबाज को रास नहीं आया। फिर मैदान पर जो हुआ, उसकी चर्चा के बीच एक और भारतीय खिलाड़ी ने बल्ले से जवाब दिया।

विज्ञापन
अभिषेक और यूएई गेंदबाज के बीच लड़ाई - फोटो : Instagram @rhino.8062417
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-ए की टीम ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 26 नवंबर को उसका सामना श्रीलंका-ए से होगा। टीम इंडिया ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में यूएई को सात विकेट से हरा दिया। 250 रन के लक्ष्य को  भारत ने 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद में सात चौके और 28 छक्के की मदद से 204 रन की पारी खेली। हालांकि, इस मैच में अभिषेक का बल्ला नहीं चला। वह पांच गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बावजूद अभिषेक सूर्खियों में हैं। आइए जानते हैं इसकी वजह क्या है...
विज्ञापन

 
Trending Videos

दरअसल, भारतीय पारी के दौरान चौथे ओवर में यूएई के तेज गेंदबाज इबरार अहमद गेंदबाजी के लिए आए। ओवर की तीसरी गेंद को अभिषेक ने लेग में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद थोड़ी धीमी गति से आई और नीचे रही। गेंद सीधे जाकर अभिषेक के पैरों पर लगी। इबरार की अपील पर अंपायर ने उन्हें एल्बीडब्ल्यू आउट दिया। इसके बाद इबरार ने अभिषेक के मुंह पर आकर आक्रामक तरीके से जश्न मनाया और कुछ कहते भी दिखे। इस पर अभिषेक भड़क गए। उन्होंने गेंदबाज को पास बुलाया। फिर अभिषेक कुछ कहते हुए दिखे। इतनी देर में यूएई के एक खिलाड़ी ने गेंदबाज को अभिषेक से दूर किया और अभिषेक को शांत करने की कोशिश की। फिर अंपायर ने भी बीच बचाव करते हुए अभिषेक को दूर किया। अभिषेक इस दौरान उस गेंदबाज को घूरते हुए निकले और वह गेंदबाज दूर ही खड़ा रहा। इसके बाद अभिषेक पवेलियन लौट गए।


विज्ञापन

हालांकि, अभिषेक का बदला उनके ओपनिंग पार्टनर वैभव सूर्यवंशी ने लिया। उन्होंने यूएई के गेंदबाजों पर चौके छक्कों की बारिश कर दी। इबरार की भी सूर्यवंशी ने खूब धुनाई की। इबरार ने तीन ओवर में 71 रन लुटाए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 23.70 का रहा। वैभव ने 384.91 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने तीन रन बनाए। वहीं, रिंकू सिंह 19 गेंद में 27 रन और कुमार कुशाग्र एक रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले यूएई ने हरप्रीत सिंह भाटिया के 130 रन के दम पर आठ विकेट पर 249 रन बनाए थे। भारत की ओर से अरशद खान ने चार विकेट लिए थे। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को हराया था। फिर पाकिस्तान से टीम को हार मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें