फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक से मारपीट और वर्दी फाड़ने पर छह माह का कारावास

Thu, 15 Oct 2020 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नालागढ़ के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ने एचआरटीसी के परिचालक के साथ मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को छह माह का कारावास व 2 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। सहायक जिला न्यायवादी गीतांजलि ने बताया कि वर्ष 2012 में एचआरटीसी की बस नालागढ़ से शिमला जा रही थी। इस बस में परिचालक रामलोक ड्यूटी पर थे।

विज्ञापन


जैसे ही वह छियाछी के पास पहुंचे तो वहां विनोद कुमार बस में चढ़ने लगे। उसी दौरान कुछ सवारियां उतर रही थीं। परिचालक रामलोक ने विनोद को कहा कि वह पहले सवारियों को उतरने दे, उसके बाद बस में चढ़े। इतने में विनोद कुमार भड़क गया और परिचालक के साथ झगड़ा करने लगा।

देखते ही देखते मारपीट पर उतर आया और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। साथ ही उसने मारपीट की और परिचालक की टिकट काटने वाली मशीन भी तोड़ दी। परिचालक ने रामशहर थाने में विनोद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) जितेंद्र सैणी ने विनोद कुमार को धारा 353  के तहत छह माह का कारावास व 500 रुपये जुर्माना, 332 के तहत छह माह का कारावास व 500 रुपये जुर्माना, 506 के तहत छह माह का कारावास व 500 रुपये जुर्माना तथा 3 पीडीपी के तहत छह माह की कारावास व 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें