फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिनों

Sat, 08 Jun 2013 10:17 PM IST
यश मालवीय
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े मजे की बातें
विज्ञापन

हो जाती हैं इन दिनों
जैसे पीक आवर में चले पर
लोकल में बैठने की जगह मिल गई
दूध फ्रिज में रखना भूल गए
पर बिल्ली ने पिया नहीं
दूर-दूर तक बादल नहीं थे
पर होने लगी घ्ानघोर बारिश
कलकत्ता मेल में अगले ही दिन
कन्फर्म बर्थ मिल गई
बैंक गए और
दो मिनट में ही सारा काम हो गया,
कंप्यूटर हैंग नहीं हुआ
एटीएम में भी एक बार में ही
नल के पानी की तरह पैसा निकला
पुरवाई चली और
जोड़ों में दर्द नहीं उठा
जो भी अमरूद खाने चले
वह भीतर से ही गुलाबी निकला
मनपसंद सीडी सुनते हुए
बिजली नहीं कटी
सड़क पर जाम नहीं लगा
और वक्त से ऑफिस पहुंच गए
दाल में कंकड़ नहीं आया
गमले भर खेती में भी मिला
पूरे गुलशन का लुत्फ
कठिन आलोचक को एक ही बार में पसंद आ गई कोई सरल कविता
नहीं मिला मेरे परम प्रिय मित्र के
नए गीत में कोई भी छंद-दोष
उमस और दोपहर में भी
दिन अच्छा कटा
कॉफी हाउस में वेटर ने
जरा भी देर नहीं लगाई,
डोसे के साथ सांभर और चटनी
लजीज मिले
और सबसे मजे की बात तो यह हुई
कि मेरे रकीब ने खुद फोन लगाकर
फ्लोरेंस नाइटिंगेल से मेरी बात कराई
इससे ज्यादा मजे में चार चांद लगाने वाली और क्या बात हो सकती थी,
सचमुच बड़े मजे की बातें
हो जाती हैं इन दिनों
बेमौसम ही कोई कली चटख जाती है और खुशबू में नहा उठता है
मन का आंगन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें