iएक मृत ग्लेशियर के लिए एक गीत। आइसलैंड के वैज्ञानिक ठीक ऐसा ही कर रहे हैं। राइस विश्वविद्यालय और आइसलैंड के वैज्ञानिकों ने आगामी 18 अगस्त को उस पहले ग्लेशियर के लिए, जिसे ओके ग्लेशियर कहा जाता है, एक स्मारक बनाने की योजना बनाई है, जो पश्चिमी आइसलैंड में खो गया है।
स्मारक की पट्टिका पर यह मार्मिक संदेश है- ओके एक ग्लेशियर के रूप में अपनी पहचान खोने वाला आइसलैंड का पहला ग्लेशियर है। अगले दो सौ वर्षों में हमारे सभी ग्लेशियरों की स्थिति ऐसी ही होने की आशंका है। यह स्मारक इस बात की स्वीकारोक्ति है कि हम जानते हैं कि क्या हो रहा है और क्या किए जाने की जरूरत है।