फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा जहान सी लगती है

Wed, 23 Jan 2013 10:02 AM IST
आलोक यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह तिरी मुस्कान सी लगती है ,
विज्ञापन

तू मुझ को आज़ान सी लगती है  

कहीं से भी मैं तुझको पढ लूँ ,
ग़ालिब का दीवान सी लगती है  

तेरी नफासत का मैं कायल ,
तू उर्दू ज़बान सी लगती है

मेरी शायरी में सिर्फ तू है ,
तू सारा जहान सी लगती है  

न सुबह हुई , न शाम हुई है ,
जब भी तू परेशान सी लगती है

जब भी तुझे आँखों से चूमा ,
तू मुझको कुरआन सी लगती है 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें