फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रोजगार और उम्मीदें: देश में बेरोजगारी बीते तीन महीनों के निम्नतम स्तर पर... मिल रहे सकारात्मक संकेत

अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 20 Aug 2025 07:20 AM IST

सार

एनएसओ के अनुसार, देश की बेरोजगारी दर का बीते तीन महीनों के निम्नतम स्तर पर पहुंचना और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत राष्ट्रीय रोजगार परिदृश्य की बेहतरी के लिहाज से सकारात्मक संकेत हैं। हालांकि, कुछ अन्य पहलुओं पर गौर करना जरूरी है, जो नीतिगत हस्तक्षेप की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार पर पीएलएफएस के आंकड़े विचारणीय (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई


यही वजह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर में कुछ कमी देखने को मिली है। इसके विपरीत, जुलाई में ही शहरी बेरोजगारी दर में कुछ वृद्धि, शहरों में रोजगार के अवसरों के घटने की ओर इशारा करती है, जो चिंताजनक है। यह असमानता शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच रोजगार के अवसरों में अंतर को रेखांकित करती है और नीतिगत हस्तक्षेप की मांग भी करती है।


मासिक आंकड़े बताते हैं कि जुलाई के दौरान महिलाओं की बेरोजगारी दर में कमी आई है और महिला श्रमबल की हिस्सेदारी बढ़ी है, जो उत्साह बढ़ाने वाला है। गौर करने वाली बात है कि ये आंकड़े वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी, एसएंडपी द्वारा भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘बीबीबी माइनस’ से बढ़ाकर ‘बीबीबी’ करने के बाद आए हैं, जो 18 वर्षों में इस तरह की पहली प्रगति है।


एसएंडपी के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 और 2024 के बीच हमारी वास्तविक जीडीपी वृद्धि औसतन 8.8 फीसदी रही, जो एशिया-प्रशांत में सबसे अधिक है, और अगले तीन वर्षों में इसके 6.8 फीसदी वार्षिक दर से बढ़ने की उम्मीद है, जिसका फायदा देश के रोजगार परिदृश्य को भी यकीनन मिलेगा। सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अक्तूबर तक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती करेगी। इससे घरेलू विनिर्माण को तो बढ़ावा मिलेगा ही, रोजगार सृजन भी बढ़ने की उम्मीद है।


प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत भी देश के रोजगार परिदृश्य के रूपांतरण की क्षमता रखती है, जिसका अगले दो वर्षों में साढ़े तीन करोड़ नौकरियां देने का लक्ष्य है। कुल मिलाकर देखें, तो दूसरी तिमाही के शुरुआती महीने में बेरोजगारी दर में कमी और नई रोजगार योजना का शुभारंभ स्वागतयोग्य है, लेकिन सरकार को कौशल विकास और नवाचार पर आधारित अपनी नीतियों से देश को एक मजबूत व समावेशी रोजगार बाजार की ओर बढ़ाना होगा। फिलहाल इस सकारात्मक गति को बनाए रखने और अर्थव्यवस्था को ऐसा रूप देने की जरूरत है, जिसमें सभी के लिए अवसरों के द्वार खुले हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next