सियासत: उत्तर प्रदेश ने खेल पलट दिया, अखिलेश ने अपने दम पर रोक दिया भाजपा का रथ
सार
प्रदेश में भाजपा की पूरी रणनीति, जातीय रसायन और योगीराज का करिश्मा फेल हो गया। भाजपा की रणनीतिक रूल-बुक का कोई भी पैंतरा कारगर साबित नहीं हुआ। संविधान बदलने का आरोप और आरक्षण छिनने का डर ही अति पिछड़ी व दलित जातियों के भाजपा से मोहभंग का कारण बना।
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला