कर्नाटक में वोटों का बंटवारा हुआ है और 17 सीटें जीतकर भाजपा ने वहां पर बढ़त बनाई है, जबकि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को केवल नौ सीटों से संतोष करना पड़ा है। केरल में कांग्रेस की अगुआई वाली यूडीएफ राज्य सबसे आगे है। राज्य की 20 संसदीय सीटों में से यूडीएफ 17 पर, भाजपा ने एक पर एलडीएफ एक सीट पर जीत दर्ज की है। केरल के त्रिशूर पर सबकी नजरें लगी हुई थीं, जहां अभिनेता से नेता बने भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने कांग्रेस और एलडीएफ, दोनों के पसीने छुड़ा दिए। नरेंद्र मोदी के कद ने दक्षिण में भाजपा के लिए पहचान तैयार कर दी है। भविष्य में क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं को राष्ट्रीय संदर्भों के साथ संतुलित किए जाने की राह खुली है।