हर साल अमेजन के वर्षा वनों में चालीस हजार करोड़ या चार सौ अरब पेड़ और उन पर निर्भर जीव सात फीट बारिश में डूब जाते हैं। यह लंदन में होने वाली सालाना वर्षा का चार गुना है। इस बाढ़ का एक कारण भौगोलिक अवस्थिति है। भूमध्यरेखा के नजदीक होने के कारण सूर्य की तेज रोशनी समुद्र के पानी को तेजी से भाप में बदलती है और आकाश में बादलों का रूप लेकर भारी वर्षा के तौर पर पृथ्वी पर उतरती है। लेकिन यह आधी कहानी है।
अमेजन के जीव-जंतु बारिश का पानी सिर्फ प्राप्त नहीं करते, बल्कि वे वर्षा को बुलाते हैं। विस्तृत इलाके तक फैले वन आसमान में रोज बीस अरब टन वाष्प छोड़ते हैं। पेड़ हवा से गैसीय तत्व और लवण सोख लेते हैं। फुंगी जीवाणुओं को सूंघते हैं। तेज हवा बैक्टीरिया, फूलों के पराग, पत्तों की खुशबू और कीड़ों की कोशिकाओं को बुहार देती है।