फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पर्यावरण के लिए चुनौती न बने दिवाली, 90 फीसदी लोग वायु प्रदूषण की चपेट में

अनिल प्रकाश जोशी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली

अब समय आ चुका है कि हम दीपावली का सही मतलब समझें। यह इसलिए भी ज्यादा जरूरी है, क्योंकि हमारे पर्यावरण की क्षति एक गंभीर स्थिति तक पहुंच चुकी है। आज अगर हम दुनिया भर में देखें, तो बढ़ते प्रदूषण से प्राणवायु एक बड़े संकट में है। दुनिया का कोई भी देश ऐसा नहीं है, जहां प्राणवायु की हालत गंभीर न हो चुकी हो।संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में करीब 90 फीसदी लोग आज किसी न किसी रूप में वायु प्रदूषण की चपेट में आ चुके हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि रोजाना की अपनी गतिविधियों में हम ऐसे साधनों का उपयोग कर रहे हैं, जो हमारी प्राण वायु को ही संकट में डाल रहे हैं।

यह अजीब-सी बात है कि जब प्राण वायु ही हमारे प्राण लेने पर उतारू हो जाए, तो उसका दोष आखिर किसके सिर पर मढ़ा जाए! और ऐसे में अगर हम दिवाली में पटाखों का अंधाधुंध इस्तेमाल करते हैं, तो यह समझ लें कि यह पर्व नहीं, बल्कि हमारा पतन ही होगा। दुनिया में पटाखों की संस्कृति किसी न किसी रूप में हमेशा से ही रही है। लेकिन प्रदूषण ने जिस तरह से हमारे बीच में जगह बना ली है, ऐसे में शायद अब हमें नए सिरे से यह सोचना होगा कि हमारे पर्वों का स्वरूप क्या हो।

अब देखिए, शास्त्र कहीं भी दीपावली में इस तरह के शोर-शराबे के महत्व को नहीं दर्शाते। लेकिन हमने चाहे वह दशहरा हो या फिर दिवाली, इन दोनों ही पर्वों पर पटाखों की झड़ी लगाकर इसके मूल स्वभाव को ही एकदम बदल दिया है। दीपावली रोशनी के आगाज से जुड़ा हुआ एक पर्व है। भगवान रामचंद्र लंका में रावण पर जब जीत हासिल कर चुके, तो समाज ने उसको एक ऐसी जीत के रूप में देखा कि यह एक नए उजाले की शुरुआत हुई है। दीपावली में कभी भी पटाखों की किसी भी रूप में जगह नहीं रही। यह तो हम हैं, जिन्होंने इस पर्व को पटाखों के शोर-शराबे में बदल दिया। और आज इसने गंभीर स्थिति धारण कर ली है। 

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ही में ही देखिए, जहां पहले ही से गाड़ियों के जाम के कारण ढेर सारा धुआं उगला जाता हो, वहां पटाखे एक नया पीड़ादायक आयाम और जोड़ देंगे। खासकर तब, जब पंजाब और हरियाणा में किसानों द्वारा पराली जलाने का धुआं पहले ही लोगों के दम घोंट रहा है। इस तरह से यह मौसम मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण, दोनों के लिए बेहद खतरनाक बन गया है। पटाखे जब फोड़े जाते हैं, तब मुख्य रूप से सल्फर डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड और लेड जैसे घातक तत्व हवा में मिल जाते हैं, और यही हवा हमारे फेफड़ों में उतरती है।

ये फेफड़े ही हैं, जिनके माध्यम से हमारे रक्त में ये सारे तत्व विभिन्न अंगों को घातक रूप से प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए, सल्फर डाई ऑक्साइड की ज्यादा मात्रा सांसों को अवरुद्ध करती है, तो कैडमियम एनीमिया पैदा कर किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, कॉपर सांसों में अवरोध पैदा करता है और इसी तरह से लेड और मैग्नीशियम किसी न किसी रूप में हमारे शरीर के लिए बेहद घातक सिद्ध होते हैं। और यही तत्व जब जल के साथ मिलकर फसलों पर ब्लैंकेट बना लेते हैं, तो उन पर भी इनका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जो कहीं न कहीं उस रास्ते से हमारे शरीर में भी प्रवेश कर जाते हैं।

इतना ही नहीं, पटाखे ध्वनि प्रदूषण पैदा कर हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बड़ा बुरा असर डालते हैं, क्योंकि इनसे उत्पन्न ध्वनि 90 डेसिबल की होती है। जब एक जहाज उड़ता है, तब जो शोर उससे पैदा होता है, उसकी बराबरी पटाखों के शोर से की जा सकती है। इन सबके अलावा जब यह देश कूड़े की मार झेल रहा हो, तब दिवाली के दिन कूड़े का एक और पहाड़ हम खड़ा कर देते हैं। गांव, शहर और कोई गली ऐसी नहीं बचती, जहां पटाखों का कूड़ा अपनी जगह न बना लेता हो।

पटाखों से प्रदूषण और दिल्ली व देश के हालात को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने लगातार यह कोशिश की है कि इन पर्वों को मनाने के तौर-तरीकों पर अंकुश लगाया जाए। शीर्ष अदालत ने सख्ती जताते हुए कई बार इस तरह के आदेश सरकारों को दिए हैं कि पटाखों पर अंकुश लगाया जाए। वर्ष 2017 में उसने ऐसे आदेश निर्गत किए थे और वर्ष 2018 में भी उसकी पुनरावृति ही हुई थी। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि हम इस तरह की सोच-समझ से परे हैं। कई बार यह देखने में आया है कि राजनीतिक वर्ग भी सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश की अवहेलना करता है।

हमें समझना चाहिए कि अब स्थिति ऐसी नहीं रही, जो कि आज से 25 साल पहले थी, जब वातावरण इस तरह के दुष्प्रभावों को झेलने की क्षमता रखता था। पर अब जब हालात गंभीर हो चुके हैं और सब कुछ मिटने को तैयार हो, तब बेहतरी इसी में है कि हम अपने लिए संकट के रास्ते तैयार न करें, क्योंकि वायु प्रदूषण से सबसे अधिक प्रभावित बच्चे ही होते हैं, जिनसे हमारा भविष्य जुड़ा होता है। इस बार दीपावली में हमारा यही संकल्प होना चाहिए कि हम बेहतर समाज और दुनिया का निर्माण करें और इस पर्व का सही अर्थ समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next