विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न भाषाओं में ऑनलाइन लर्निंग मॉड्यूल विकसित किए हैं। आईआईटी एवं आईआईएम सहित कई भारतीय संस्थान ऑनलाइन मोड में शिक्षा दे रहे हैं। विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों ने सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन कक्षाओं में भागलेने की अनुमति दी है।
कोरोना ने ऑनलाइन शिक्षा को आवश्यकता बना दिया है और हमें ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली की संभावना और लाभों के बारे में सोचने के लिए मजबूर किया है। ऑनलाइन शिक्षा आधुनिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में एक है। पिछले दशक में इंटरनेट की उपलब्धता काफी बढ़ गई है।

ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के लिए विश्वसनीय और सुरक्षित ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है, ताकि विभिन्न सॉफ्टवेयरों के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा सके। उन्नत संचार सॉफ्टवेयर बेहतर दृश्यता के साथ लगातार सामने आ रहे हैं और दूरस्थ संचार को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए एक दूसरे से होड़ कर रहे हैं।
केपीएमजी और गूगल द्वारा किए गए एक अध्ययन 'ऑनलाइन एजुकेशन इन इंडिया : 2021' के मुताबिक, भारत में ऑनलाइन शिक्षा का बाजार 2021 तक बढ़कर लगभग 1.96 अरब डॉलर होने की उम्मीद है और विभिन्न ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए नामांकित छात्रों की संख्या 2021 के अंत तक बढ़कर करीब 96 हो जाने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन शिक्षा इसलिए पसंद की जाती है, क्योंकि यह सस्ती है। उच्च करियर आकांक्षाओं और कम आय के साथ भारतीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन शिक्षा के लिए अच्छा बाजारहो सकता है। भारत उन देशों में से है, जो सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास कर रहा है।
सरकार की महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया पहल के माध्यम से डिजिटल तकनीकों का उपयोग भारत के लिए अवसर है। इस पहल में स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, रोजगार आदि जैसे क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं। इस पहल के एक हिस्से के रूप में कई शैक्षणिक संस्थान ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं।
1.3 अरब से अधिक की आबादी, हाई स्पीड इंटरनेट की उपलब्धता, स्मार्टफोन का उपयोग और तकनीकी रूप से संचालित कार्यबल के साथ देश में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली से लाभ प्राप्त करने की अपार संभावनाएं हैं। विभिन्न भाषाओं में लगातार बढ़ती जानकारियां इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें भारत में अनेक लोग ऑनलाइन पढ़ना पसंद करते हैं।