फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लेखन महत्वपूर्ण है, जो बात आप कह नहीं सकते, उसे लिख सकते हैं'

Tue, 23 Jan 2018 03:16 PM IST
हेर्टा म्यूलर
विज्ञापन
Herta Mueller
विज्ञापन

मैंने हमेशा कहा है कि मैं बहुत ज्यादा भावुक नहीं हूं। जब कोई चीज मुझे प्रभावित करती है, तो मैं केवल वहां से हट जाती हूं। मैं बिल्कुल नहीं रोती। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उन लोगों से ज्यादा मजबूत हूं, जिनकी आंखें आंसुओं से भरी होती हैं। मैं कमजोर हूं, वे साहसी हैं। भावुक होना साहस का काम है।

विज्ञापन


मैं थोड़ी कायर हूं। अंतर बस इतना है कि मैं अपनी ताकत का इस्तेमाल नहीं रोने के लिए करती हूं। जब मैं भावनात्मक होती हूं, तो उस हिस्से को पकड़ती हूं, जो दुखद है और उसे एक कहानी में बांधती हूं, जिसमें रुदन नहीं होता, जो घर से बाहर रहने की उदासी पर केंद्रित नहीं होती। कुछ लोग लंबे समय तक अपने घर से बाहर रहने के दुख को रोते-गाते रहते हैं, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं है। दुख लोगों के जीवन में सुधार नहीं ला सकता है।

कुछ लोग कहते हैं कि समय के साथ घर से बाहर रहने का दुख कम होता जाता है और वे केवल उपभोक्ता बनकर रह जाते हैं, क्योंकि तब उनका ध्यान पूरी तरह से घर पर केंद्रित नहीं होता है। मैं ऐसा ही मानती हूं। मृत्यु से मुकाबला करने के लिए जिंदगी की ज्यादा जरूरत होती है। यही एक चीज है, जो पृथ्वी पर खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन


लेखन इसलिए महत्वपूर्ण है, कि जो बात आप कह नहीं सकते, उसे लिख सकते हैं। लेखन एक मौन कर्म है, सिर और हाथ का श्रम है। साहित्य में सभी कुछ, यहां तक कि स्मृति भी पुरानी होती है। मैंने जो भी लिखा है, वह अपने लिए लिखा है, अपने साथ की चीजों को स्पष्ट करने के लिए, क्या हो रहा है, उसे आंतरिक स्तर पर समझने के लिए।
विज्ञापन

-रोमानिया में जन्मी जर्मन उपन्यासकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें