फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक समीक्षा: घूमती दुनिया

Sun, 18 Jun 2017 04:22 PM IST
डॉ. हरिश्चंद्र शाक्य
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
घूमती दुनिया 
विज्ञापन


संवादों में संवरता लेखन
 
एक अंक वाले नाटकों को एकांकी कहा जाता है। हरिश्चंद्र शाक्य की किताब 'घूमती दुनिया' में चार एकांकी प्रस्तुत की गई हैं। कविता और कहानी के बीच कहीं गुम हो चुकी एकांकी की इस शैली को लेखक ने फिर से जीवन देने की जो कोशिश इस किताब के जरिये की है, वह गौर करने लायक है। इससे पहले भी हरिश्चंद्र कई पुस्तकों का लेखन और संपादन कर चुके हैं।

उनका यही अनुभव इस किताब में उनकी लेखनी के जरिये प्रदर्शित होता है। एकांकी  'एक मनहूस दिन', 'जिंदा मौत', 'मुसीबत का मारा', 'घूमती दुनिया' के जरिये लेखक ने संवादों की सहज और रोमांचक शैली पेश की है। इसमें कविता जैसा रस भी है, कहानी जैसे दृश्य भी और नाटक जैसे संवाद भी। लेआउट और डिजाइन के लिहाज से भी किताब संग्रहणीय है।
विज्ञापन

 
लेखक
डॉ. हरिश्चंद्र शाक्य
प्रकाशक
निरुपमा प्रकाशन
मूल्य
60 रुपये
विज्ञापन

सप्ताह की किताबें

मेरा राम, मेरा देश 

रामायण के आईने में भारत

की कोशिश है, जो दिलचस्पी पैदा करती है। लेखक ने यहां राम को ईश्वर स्वरूप मानने की बजाय, उनके पराक्रमों को एक इंसान की कोशिश और मेहनत के परिणामस्वरूप देखने की हिमायत की है। किताब में 12 अध्याय हैं। इन अध्यायों में राम के जन्म से लेकर सीताहरण और फिर रावण विजय तक के हर घटनाक्रम को बेहद सरल और सहज भाषा में बताया गया है। रामायण को भारतीय इतिहास में पिरोकर पेश करने वाली यह किताब इसलिए भी पठनीय है, क्योंकि इसे आज के संदर्भों से जोड़कर पेश करने की अच्छी कोशिश भी लेखक ने की है।
 
लेखक
संजय त्रिपाठी
प्रकाशक
सर्वत्र पब्लिशिंग हाऊस
मूल्य
295 रुपये



करुणा जिस दिन क्रांति बनेगी
 
भावनाओं की ताकत से
 
कविताएं हमेशा से भावों को व्यक्त करने का माध्यम रही हैं। जिन बातों को बोलकर व्यक्त नहीं किया जा सकता है, कविताएं आसानी से कर जाती हैं। इसी खूबी के साथ कवि राधेश्याम भारती इस किताब में कई मुद्दों पर चोट करने में कामयाब हुए हैं। 154 पेज की इस किताब में अलग-अलग विषयों पर कुल 199 कविताएं हैं।

हर कविता अपने आप में सार्थक है। 'जिस पैसे से गंध न आए', 'मत पूछो मेरे गांव का नाम', 'बड़ी मेहनत से बांधा', 'और की पीड़ा उसमें', 'हर बार मौत की विजय हुई' जैसी कुछ कविताएं पाठक को भीतर तक झकझोरने की विशेषता रखती हैं। कुछ कविताओं में कल्पना की उड़ान है। कुछ में आवाम की पीड़ा। दिलचस्प यह भी है कि इलाहबाद के अजबैया गांव के राधेश्याम भारती मूलतः कवि नहीं हैं, बल्कि वह टेलीकॉम विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 
लेखक
राधेश्याम भारती
प्रकाशक
गुफ्तगू पब्लिकेशन इलाहाबाद
मूल्य
150 रुपये
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें