Italian film actress Sophia Loren
जब मैंने पर्याप्त आत्मविश्वास हासिल कर लिया, तो मंच मुझसे छिन गया। जब मैं बिल्कुल निश्चित थी कि हार जाऊंगी, तो अचानक मुझे जीत मिली। जब मुझे लोगों की जरूरत थी, तो वे मुझे छोड़कर चले गए। जब मैंने अपने आंसुओं को सुखाना सीख लिया, तो मुझे रोने के लिए किसी का कंधा मिला। जब मैंने नफरत करने में महारत हासिल कर ली, तो कुछ लोगों ने मुझे तहेदिल से प्यार करना शुरू किया।
और जब मैं घंटों रोशनी का इंतजार करते-करते सो गई, तो सहसा सूरज प्रकट हुआ...यही जीवन है! इसका कोई मतलब नहीं कि आपने क्या योजना बनाई है, आप यह कभी नहीं जान सकते कि जीवन ने आपके लिए क्या योजना बनाई है। सफलता आपका परिचय दुनिया से कराती है, लेकिन विफलता दुनिया को आपसे परिचित कराती है। इसलिए हमेशा खुश रहना सीखिए। अक्सर जब हम उम्मीद खो देते हैं और सोचने लगते हैं कि यह अंत है, तो ईश्वर ऊपर से मुस्कराता है और कहता है, धैर्य रखो प्रिय! यह तो बस एक मोड़ है, अंत नहीं। सौंदर्य यही है कि आप भीतर से कैसा महसूस करते हैं, और यह आपकी आंखों में प्रतिबिंबित होता है।
यह कोई भौतिक वस्तु नहीं है। आपको अगर जीवन का आनंद लेना है, तो उन लोगों के करीब रहें, जिन्हें आप पसंद करते हैं, जो अच्छी बातें करते हैं। मैंने कभी अतीत की यादों को रोकने की कोशिश नहीं की, जबकि उनमें से कुछ दर्दनाक हैं। मैं उन लोगों को समझ नहीं पाती हूं, जो अपने अतीत को छिपाते हैं। आपके जीवन की हर घटना आपके व्यक्तित्व को संवारने में मदद करती है।
-मशहूर इतालवी फिल्म अभिनेत्री