फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और अछूत अंक की ओर!

Thu, 10 Nov 2016 08:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
हिंदी साहित्य
विज्ञापन
ऐसे समय में जब दलित उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दलित समुदाय अपने शोषण के खिलाफ एकजुट हो रहा है। लेखिका चारु गुप्ता की किताब 'द जेंडर ऑफ कास्ट' पाठकों को जातियों के इतिहास पर पुनर्विचार करने के लिए आमंत्रित करती है। इस किताब के माध्यम से दलितों की स्थिति, उनसे जुड़े तमाम मुद्दों और इतिहास में उनके योगदान को बेबाकी से दर्ज किया गया है। जानकारी के अभाव में जो इतिहास एक गलतफहमी की तरह हमारे दिमाग में दर्ज है, उसकी परतें भी इस किताब में खुलती नजर आती हैं।
विज्ञापन


किताब की शुरुआत मई, 1927 में उत्तर भारत से प्रकाशित हिंदी पत्रिका के विशेष 'अछूत अंक' के एक उदाहरण से होती है। इसमें अत्यधिक गरीबी से जूझ रही दो बहनों की भयावह स्थिति के माध्यम से महिलाओं की दयनीय दशा और धर्मांतरण होने के पीछे के कारणों पर प्रकाश डाला गया है। गरीबी और शोषण से त्रस्त यौन उत्पीड़कों के अधीन रहने को मजबूर इन दो बहनों के माध्यम से दलित शोषण की मूक पीड़ा को शब्द दिए गए हैं।

वहीं भारत में इस्लाम और ईसाई पंथ की वृद्धि के कारण के मूल में दलित शोषण को एक अहम कारण के तौर पर दर्शाया गया है। इसके बाद होने वाले धर्मांतरण को दलित उत्पीड़न से आजादी, शिक्षा और समाज में सम्मान के साथ बराबरी का दर्जा पाने जैसी उनकी बेहतरी के लिए उठे कदम के तौर पर देखा गया है। लेखिका ने इस किताब में दलित शोषण से जुड़ी घटनाओं, विरोध-प्रदर्शनों को शामिल कर शबरी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और रोहित वेमुला के उदाहरण देकर इसे आज के संदर्भ से जोड़ दिया है। किताब का ज्यादातर हिस्सा उत्तर प्रदेश के दलित वर्ग पर केंद्रित है।
विज्ञापन


इसमें 'दलित' शब्द को निम्न जाति के पुरुष और महिलाओं को सम्मानजनक तौर पर संबोधित करने के रूप में देखा गया है। साथ ही करीब डेढ़ सौ साल के दलित इतिहास व पत्र-पत्रिकाओं में दर्ज लेखों और इतिहास के उद्धरणों के माध्यम से दलितों की दशा व पीड़ा पर गहरी अन्तर्दृष्टि डाली गई है। कुल मिलाकर यह किताब एक बार फिर नये सिरे से विचार विमर्श की जरूरत को दर्शाती है। वहीं समय-समय पर इस समुदाय की दशा में आए बदलाव और स्थिति की तरफ भी ध्यानाकर्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें