आयरलैंड में जन्मे पियर्स ब्रॉसनान
- फोटो : Twitter
लिआम नीसन
‘द क्रोनिकल्स ऑफ़ नार्निआ: द लायन, द विच एंड द वार्डरॉब’ में अपनी आवाज से लोकप्रिय हुए लिआम नीसन भी पिछली सदी के अस्सी के दशक में हॉलीवुड आ गए थे और उन्होंने 2009 में अमेरिकी नागरिकता ले ली। कई फ़िल्मों में आवाज के लिए प्रसिद्ध हुए लेकिन उनकी प्रशंसा करते हुए इसी आवाज के लिए प्रारंभ में उन्हें हॉलीवुड ने कई बार नकार दिया था।
7 जून 1952 को यूनाइटेड किंगडम के बैलीमेना में जन्मे लिआम नीसन ने पहले ब्रिटेन में अभिनय किया था। आपने लिआन नीसन को ‘ए वॉक अमंग द टूमस्टोन्स, ‘डार्कमैन’, ‘बैटमैन बिगिंस’, ‘द डार्क नाइट राइजेज’ (डॉर्क नाइट ट्रिलिजी) में देखा होगा। 6 फ़ीट 4 इंच लंबे इस अभिनेता को देखकर लोग डर जाते थे। अगर इन फ़िल्मों में नहीं देखा तो 7 ऑस्कर पाने वाली फ़िल्म ‘सिंड्लर्स लिस्ट’ के ऑस्कर सिंड्लर को तो देखा होगा। हो सके तो 2016 में बनी 159 मिनट की बायोपिक ‘साइलेंस’ अवश्य देख लें। उन्होंने मार्टिन स्कॉरसेसि के साथ अभी तक मात्र ‘साइलेंस तथा ‘गैंग्स ऑफ़ न्यू यॉर्क’ (2002) दो फ़िल्में की हैं।
पियर्स ब्रॉसनान
सिने-प्रेमियों के बीच ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट जेम्स बॉन्ड खूब प्रसिद्ध हैं। जेम्स बॉन्ड अमेरिका में है और उसे परदे पर साकार किया है पियर्स ब्रॉसनान ने। ‘डाई अनादर डे’, ‘द वर्ल्ड इज नॉट इनफ़’ (लोकप्रिय अभिनेता सम्मान), ‘टूमारो नेवर डाइज’ (सर्वोत्तम अभिनेता पुरस्कार), ‘गोल्डेन आई’ में ब्रॉसनान ने जेम्स बॉन्ड की भूमिका की है।
16 मई 1953 को आयरलैंड में जन्मे पियर्स ब्रॉसनान के माता-पिता पियर्स के बचपन में इंग्लैंड आ गए थे। ब्रॉसनान ने 22 साल अमेरिका में रहने के बाद अंतत: 2004 में अमेरिकी नागरिकता ले ली। वे नागरिकता परीक्षा से घबराते थे। ‘दान्ते’ज पीक’, ‘द ‘मिस्फ़िट्स’, ‘द फ़ोर्नर’, ‘द नवम्बर मैन’, ‘सरवाइवर’, ‘आफ़्टर द सनसेट’, ‘नो स्केप’ आदि उनकी अन्य कुछ फ़िल्में हैं।
लेकिन ‘ए क्वायट प्लेस’, ‘योर सिस्टर’स सिस्टर’, ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, ‘द फ़ाइव-इयर इंगेजमेंट’, ‘साल्मॉन फ़िशिंग इन यमन’, ‘सनशाइअन क्लीनिंग’, ‘द यंग विक्टोरिया’ जैसी फ़िल्मों की अभिनेत्री एमिली ब्लंट ने जब अपनी ब्रिटिश नागरिकता छोड़ी तो वे बहुत उदास हुईं। 23 फ़रवरी 1983 को लंदन में जन्मी एमिली ने 2015 में अमेरिकी नागरिकता ली, उनके अनुसार नागरिकता परीक्षा बहुत कठिन थी।
जूड लॉ
लंदन में ही 29 दिसम्बर 1972 को जन्मे हैं जूड लॉ। ‘गटाका’ तथा ‘द टैलेंटेड मिस्टर रेप्ले’ के लिए अकादमी पुरस्कार नामांकित जूड लॉ को हाल में ‘शरलक होम्स (2009) तथा ‘शरलक होम्स: ए गेम ऑफ़ शेडो’ में डॉक्टर वॉट्सन के रूप में देख कर कोई नहीं कहेगा कि यही मंच-सिने अभिनेता 2012 में बनी ‘आना केरिनीना’ में आना (कैरा नाइटली) का पति केरेनीन है। और कौन कहेगा कि यही व्यक्ति मार्टिन स्कॉरसेसि की 2011 की फ़िल्म ‘ह्यूगो’ में ह्यूगो का पिता बना है। चैरिटी कार्यों से जुड़े जूड लॉ की ‘मिडनाइट इन द गार्डेन ऑफ़ गुड एंड इविल’, ‘एनिमी एट द गेट्स’, ‘दि एविएटर’ आदि कुछ अन्य फ़िल्में हैं।
एल्फ़्रेड हिचकॉक के ‘साइको’ के साथ आधुनिक हॉरर फ़िल्मों की शुरुआत होती है। अपनी फ़िल्मों में अपनी एक झलक दिखाने वाले इस सिने-निर्देशक ने कुशल आर्टिस्ट होने के नाते सेट्स ड्रॉइंग से अपने सिने-कैरियर का प्रारंभ किया था। 13 अगस्त 1899 को लंदन में जन्मे हिचकॉक ने 1922 में यानि आज से एक सौ साल पहले ‘नंबर 13’ नाम की फ़िल्म बनाई थी।
इसके बाद ‘मास्टर ऑफ़ प्योर सिनेमा’ सर एल्फ़्रेड हिचकॉक ने ‘द लेडी वेनिशेस’, ‘जमाइका इन’, ‘द बर्ड्स’, ‘द 39 स्टेप्स’, ‘शैडो ऑफ़ अ डाउट’, ‘स्ट्रेन्जर्स ऑन ए ट्रेन’, ‘रियर विन्डो’, ‘नॉर्थ बाई नॉर्थवेस्ट’, ‘वर्टिगो’, ‘नटोरियस’ आदि एक-से-बढ़-कर-एक हॉरर फ़िल्में बनाईं। उसकी मृत्यु (29 अप्रैल 1980) पर करीब 600 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए जिसमें कई बड़ी हस्तियों के साथ फ़्रांसुआ त्रुफ़ो भी शामिल थे।
सीन बीन, गैरी ओल्डमैन, इआन मेक्केलेन, चुटेल एजिओफ़ोर, टिम रॉथ, क्रिस्टोफ़र नोलन, डैनी बॉयल, भी ग्रेट ब्रिटेन में जन्म लेने के बावजूद अमेरिकी सिने-जगत में चमक रहे हैं और उसे चमकाया है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।