यह रेस्क्यू ऑपरेशन हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए की गई बिश्केक घोषणा के अनुरूप ही है जिस पर भारत भी एक हस्ताक्षरकर्ता है।
- फोटो : Tsewang Rigzin
शावक हिम तेंदुए की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई घंटों के प्रयासों के बाद, उसे रासायनिक रूप से स्थिर किया गया, स्तूप से उतारा गया और शाम तक गांव से कुछ किलोमीटर दूर एक जाल-पिंजरे में निगरानी में रखा गया।
इधर, एक बार जब अंधेरा हो गया तो शावक को गांव के किनारे ले जाया गया जहां उसे पहली बार देखा गया और पिंजरे से छोड़ दिया गया। रात करीब साढ़े आठ बजे टीम ने शावक हिम तेंदुए को उसकी मां से मिलाने की असाधारण उपलब्धि हासिल की। टीम ने शावक को अंधेरे में अपनी मां के पीछे चलते देखा। मां और फंसे हुए शावक का सफल पुनर्मिलन वन्यजीव संरक्षण विभाग के सक्रिय सामुदायिक प्रयास और व्यावसायिकता की सफल परिणति है।
यह रेस्क्यू ऑपरेशन हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए की गई बिश्केक घोषणा के अनुरूप ही है जिस पर भारत भी एक हस्ताक्षरकर्ता है। यह घोषणा वैश्विक हिम तेंदुआ और पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण कार्यक्रम (जीएसएलईपी) में सक्रिय भूमिका निभाती है, जो हिम तेंदुआ श्रेणी के देशों के बीच एक अद्वितीय बहु-देशीय सहयोगात्मक पहल है।
2020 में जीएसएलईपी कार्यक्रम ने मानव-हिम तेंदुआ संघर्ष स्थितियों के प्रबंधन के लिए नीति सलाह पत्र प्रकाशित किया था। खारदोंग में स्थानीय समुदाय के सदस्यों और वन्यजीव संरक्षण विभाग द्वारा की गई घटनाओं और कार्यों का क्रम इन दिशानिर्देशों के साथ निकटता से मेल खाता है। वे शान्त रहे, घबराए नहीं और स्थिति को संभालने के लिए अधिकारियों का इंतजार करते रहे। अपनी ओर से, अधिकारियों ने इसे एक असाधारण परिस्थिति की संज्ञा दी क्योंकि शावक एक बस्ती के अंदर था और जंगली कुत्तों का सामना किए बिना उसके लिए वापस लौटना मुश्किल था, इसलिए अधिकारियों ने शावक को रासायनिक रूप से स्थिर करने के उपरांत उपयुक्त स्थिति और स्थान देखते हुए शावक को गांव से कुछ दूर छोड़ दिया।
24 घंटे के भीतर शावक की मां हिम तेंदुए के साथ सफल पुनर्मिलन ग्रामीणों और वन्यजीव संरक्षण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की गई सहानुभूति, व्यावसायिकता और कुशल कार्यों का प्रमाण है। मैं खारदोंग गांव से परिचित हूं क्योंकि यह वन्यजीव संरक्षण के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है। अतीत में मैंने अक्टूबर 2023 में पांचवें शांगडोंग से स्तूप परियोजना के हिस्से के रूप में इस समुदाय के साथ सहयोग किया है।
शांगडोंग उल्टे चिमनी के आकार की पत्थर की दीवारों के साथ बड़े पारंपरिक गड्ढे होते हैं। यह आमतौर पर गांवों या चरवाहों के शिविरों के पास स्थित होता है और भेड़ या बकरी के चारे से भेड़ियों को फंसाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
यह प्रयास, संस्कृति, आजीविका और संरक्षण के बीच के एक अटूट बंधन को बनाती है।
- फोटो : Tsewang Rigzin
एक बार फंसने के बाद भेड़ियों को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। यह समुदायों और वन्यजीवों के बीच के जटिल संबंधों को उजागर करता है। हालांकि पांचवें शांगडोंग से स्तूप परियोजना के दौरान खारदोंग गांव का संरक्षण के प्रति समर्पण स्पष्ट था। अधिक मानवीय दृष्टिकोण की ओर एक महत्वपूर्ण बदलाव को चिह्नित करने के लिए ग्रामीणों ने स्वेच्छा से गांव के पास एक शांगडोंग को निष्क्रिय कर दिया। यह स्थानीय लोगों, धार्मिक नेताओं और युवा समूहों के साथ व्यापक विचार-विमर्श की परिणति थी। शांगडोंग को स्तूप में परिवर्तित करना एक कठिन प्रक्रिया है।
किसी भी फंसे हुए जानवर के लिए भागने का रास्ता बनाने के लिए कुछ पत्थरों को सावधानीपूर्वक हटा दिया जाता है। ऐसा करने से संरक्षण लक्ष्यों के साथ साथ संरचना की पारंपरिक अखंडता को को भी संरक्षित किया जाता है। यह सावधानीपूर्वक निराकरण की विधि, बौद्ध के करुणा सिद्धांतों को एकीकृत करते हुए परंपरा का भी सम्मान करता है। यह पारंपरिक और आधुनिक संरक्षण मूल्यों के सामंजस्यपूर्ण मिश्रण का उदाहरण है।
यह प्रयास, संस्कृति, आजीविका और संरक्षण के बीच के एक अटूट बंधन को बनाती है। उभरते वन्यजीव प्रबंधन दृष्टिकोण को अपनाने में समुदायों की रुचि और क्षमता को प्रदर्शित भी करती है। यह संरक्षण प्रथाओं के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य करता है जो सांस्कृतिक विरासत और मनुष्यों और वन्यजीवों के बीच स्थायी संबंध का सम्मान करता है।
खारदोंग गांव में सहयोगात्मक प्रयास और हिम तेंदुए के शावक की रक्षा के लिए उनके बाद के प्रयास मानव समुदायों और स्थानीय जैव विविधता के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व प्राप्त करने के लिए धारणीय और नैतिक प्रथाओं के महत्व पर बढ़ती जागरूकता को दर्शाते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।