फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक: सेवानिवृत्ति के लिए पर्याप्त फंड होना जरूरी, रिटायरमेंट से पहले अपनी बचत और निवेश पर दें ध्यान

सार

सेवानिवृत्ति हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता है। सेवानिवृत्त होने के बाद आरामदायक जीवन व्यतीत करने के लिए कितना पैसा पर्याप्त होता है, इसके लिए हम सबकी अलग-अलग जरूरतें या परिभाषाएं हैं। अपनी जरूरतों के हिसाब से हमें सेवानिवृत्त होने से पहले अपनी बचत और निवेश का पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए।

 

विज्ञापन
old people - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक समय था जब सेवानिवृत्ति पेंशन व परिवार, विशेषकर बच्चों के सपोर्ट और इस उम्मीद पर निर्भर थी कि चीजें ठीक हो जाएंगी। आज के दौर में सेवानिवृत्ति एक ऐसा वित्तीय लक्ष्य है जिस पर हम सभी को लगातार ध्यान देना जरूरी है। कामकाजी जीवन में बदलावों को देखते हुए, यह जानना कि कब सेवानिवृत्त होना है, थोड़ी भ्रमित करने वाली बात बन जाती है। रिटायर होने की उम्र तब होती है जब कोई 60 साल का हो जाए। लेकिन ऐसे कई संगठन हैं जो आपको 58 साल की उम्र में रिटायर कर देते हैं। यहां कुछ संभावित संकेतक दिए जा रहे हैं जो आपको यह जानने में मदद करेंगे कि क्या आपके पास आराम से सेवानिवृत्त होने के लिए पर्याप्त धन है।

चार फीसदी निकासी...सालाना वेतन का 10 गुना रकम

विज्ञापन

एक मोटा सिद्धांत है कि यदि 65 वर्ष की आयु तक आपके पास वार्षिक वेतन की कम से कम 10 गुना रकम हो, तो यह सहज सेवानिवृत्त के लिए पर्याप्त है। फिर ऐसे लोग भी हैं जो मानते हैं कि बचत और निवेश से चार फीसदी की निकासी से 25-30 वर्षों तक बचत पर जीवन जीना आरामदायक होगा। ये दोनों सामान्य नियम नहीं हैं। लेकिन आपको सोचने पर मजबूर करने के लिए एक अच्छा संकेतक है। चार फीसदी निकासी वाला फंडा इस तथ्य पर आधारित है कि यदि आप केवल उतना ही निकालते हैं जितना अपनी बचत से हर साल कमाते हैं तो आपका धन लंबे समय तक टिका रहेगा। हां, इस गणना में महंगाई पर विचार नहीं किया जा रहा है। लेकिन, आपको एक आइडिया मिलता है कि सेवानिवृत्त फंड से 7-8 फीसदी निकासी पर विचार करना चाहिए।

आपात स्थितियों के लिए अलग रखें खर्च
नियमित खर्चों के लिए सेवानिवृत्त फंड से आपात खर्चों को अलग रखें। इसलिए, सेवानिवृत्त में अपने सभी खर्चों और वित्तीय जरूरतों को एक ही टोकरी में डालने के बजाय आपात स्थिति के लिए पैसा अलग रखना चाहिए। सेवानिवृत्त में सभी प्रकार की स्थितियों से निपटने के लिए इस आपात खाते में आपके वार्षिक खर्चों के कम से कम 2-3 वर्षों के लिए पैसा अलग रखा जाना चाहिए। यदि रिटायर होने पर आपका वार्षिक खर्च पांच लाख रुपये है तो आपात स्थिति से निपटने के लिए 15 लाख रुपये अलग रखें। इनमेंं चिकित्सा शामिल नहीं है, जिसे बीमा से पूरा किया जाएगा।

बचत और निवेश में विविधता लाएं

विज्ञापन

सेवानिवृत्त फंड को बचत और निवेश में लगाएं। जिस धन की सेवानिवृत्त के बाद 7-10 वर्षों में जरूरत होगी, वह इक्विटी म्यूचुअल फंड और शेयरों में होना चाहिए, ताकि धन अर्जित करने का लाभ मिल सके। इक्विटी में पैसे लगाने का कारण समय के साथ उसके मूल्य को बनाए रखना है। याद रखें, इक्विटी में भी ऐसे विकल्प हैं जिनमें कम जोखिम होता है। जैसे लार्ज कैप और ब्लू चिप स्टॉक। यह उनके लिए महत्वपूर्ण है जो पेंशन पर सेवानिवृत्त होते हैं। इसमें पेंशन आय का एक स्रोत है न कि एकमात्र स्रोत। ब्याज दरें अक्सर कम होने के कारण सेवानिवृत्त के लिए की गई बचत पर्याप्त नहीं हो सकती है। इसलिए, सेवानिवृत्त में अतिक्ति आय के लिए तैयार रहें और केवल पेंशन पर निर्भर न रहें। आप सेवानिवृत्त में आय के कई साधन बना सकते हैं। पेंशन की रकम को नियमित खर्चों के लिए निवेश कर सकते हैं। इस फॉर्मूले से महंगाई को मात देने वाले साधन से लाभ उठाने के लिए इक्विटी में निवेश की जाने वाली अतिरिक्त रकम का उपयोग कर सकते हैं। यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके पास धन उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त जगह है, जो महंगाई को मात देती है। सेवानिवृत्ति में जितना संभव हो सके, उतने वर्षों तक केवल पेंशन पर निर्भर रहने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य देखभाल के लिए योजना
रिटायरमेंट में हेल्थ केयर की लागत तेजी से बढ़ती है। लोग अपनी कंपनी से स्वास्थ्य बीमा प्राप्त करते हैं, लेकिन यह तब तक ही है, जब तक आप कार्यरत हैं। रिटायर होने से पहले खुद का स्वास्थ्य बीमा लें। सुनिश्चित करें कि इसमें आपकी उम्र 80 वर्ष और उसके बाद तक कवर हो। यदि आप कई वर्षों तक जीवित रहते हैं, तो संभावना है कि आप रिटायरमेंट बचत को अपनी योजना से अधिक वर्षों तक समाप्त कर देंगे। अगर...आपने रिटायरमेंट में खर्च की उपरोक्त पांच बातों को ध्यान में रखा है तो संभावना है कि आप अपने रिटायरमेंट संबंधी खर्चों को आराम से प्रबंधन करने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें