फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा पहलू: बल्ब के आविष्कार की असली कहानी, जब एडिसन बने 'मेनलो पार्क का जादूगर'

Thu, 12 Feb 2026 06:39 AM IST
देवेश त्रिपाठी अर्नेस्ट फ्रीबर्ग

सार

बल्ब के अलावा थॉमस एडिसन ने बिजली पैदी करने वाली मशीन डायनेमो और बिजली मीटर का भी आविष्कार किया। उनका सबसे बड़ा आविष्कार वह लैब थी, जो नए व चमत्कारी उपकरण विकसित करने में सक्षम थी। इसे उन्होंने  ‘इन्वेंशन फैक्टरी’ कहा। इसी कारण उन्हें ‘मेनलो पार्क का जादूगर’ कहा जाने लगा।
विज्ञापन
विद्युत बल्ब की असली कहानी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों की बात होती है, तो प्रकाश बल्ब का नाम लगभग हर सूची में शामिल होता है। आमतौर पर इसका श्रेय थॉमस एडिसन को दिया जाता है, लेकिन अमेरिकी इतिहास में बिजली से रोशनी के प्रभाव पर लिखी एक किताब के लेखक और इतिहासकार के रूप में मैं जानता हूं कि इस आविष्कार की असली कहानी कहीं अधिक जटिल और रोचक है।
विज्ञापन


दरअसल, 1870 के दशक में, एडिसन और कई अन्य आविष्कारकों के बीच विद्युत धारा से रोशनी पैदा करने की एक होड़ मची थी। उस दौर के अमेरिकी नागरिक गैस और केरोसिन लैंप के धुएं और खतरे से छुटकारा पाकर कुछ साफ-सुथरा और सुरक्षित चाहते थे। मोमबत्तियां कम रोशनी देती थीं और उनमें आग लगने का डर था, जबकि गैस लैंप महंगे और प्रदूषण फैलाने वाले थे। जब एडिसन ने इस चुनौती पर काम शुरू किया, तो उन्होंने दूसरे आविष्कारकों के अनुभवों और उनकी नाकामियों से बहुत कुछ सीखा। हर कोई कांच के भीतर एक पतले कार्बन धागे (फिलामेंट) में बिजली प्रवाहित कर उसे बिना जलाए चमकाने की कोशिश कर रहा था। इंग्लैंड में जोसेफ स्वान ने 1878 में ही एक बल्ब का पेटेंट करा लिया था, पर 1882 में एडिसन ने मैनहट्टन में जो कर दिखाया, वह अद्भुत था। उनका बल्ब सबसे चमकीला व टिकाऊ था। उन्होंने बिजली पैदा करने वाली मशीन डायनेमो भी बनाया। एडिसन ने बिजली मीटर का भी आविष्कार किया, जो यह मापता था कि हर घर कितनी बिजली इस्तेमाल कर रहा है।

हालांकि, एडिसन ने तकनीकी चुनौतियों को अकेले हल नहीं किया था। न्यू जर्सी के मेनलो पार्क में स्थित अपनी प्रयोगशाला में उन्होंने कुशल तकनीशियनों और वैज्ञानिकों की एक फौज तैयार की थी। इतिहासकार अक्सर कहते हैं कि एडिसन का सबसे बड़ा आविष्कार यही कार्यशाला थी, जिसे उन्होंने ‘इन्वेंशन फैक्टरी’ कहा। यह लगातार नए और चमत्कारी उपकरण विकसित करने में सक्षम थी। इसी कारण एडिसन को ‘मेनलो पार्क का जादूगर’ कहा जाने लगा। यहीं से उस प्रक्रिया की शुरुआत हुई, जिसे आज हम ‘अनुसंधान और विकास’ (आरएंडडी) केंद्र कहते हैं।
विज्ञापन


एडिसन के बल्ब ने दुनिया को देखने का नजरिया बदल दिया। डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान शरीर के भीतर झांकने के लिए छोटे बल्बों का उपयोग शुरू किया, तो वास्तुकारों  व साइन-मेकर्स ने इसे नई कला का रूप दिया। एडिसन का बल्ब ऐसी विद्युत क्रांति का पहला कदम था, जिसने आज की इस जगमगाती दुनिया की नींव रखी है।
विज्ञापन

-द कन्वर्सेशन से
अर्नेस्ट फ्रीबर्ग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें