फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कहानी ऐसी भी: ..और फिनलैंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गई "नाटो पेन"

सार

अब जबकि स्वीडन समेत फिनलैंड नाटो में शामिल होने का आवेदन कर चुका है तो इस घटना को यादगार बनाने से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां भी निकलकर सामने आ रही हैं। इन्हीं में से एक मजेदार किस्सा यह भी है कि पिछले हफ्ते नाटो आवेदन पत्र पर फिनलैंड के विदेश मंत्री  Pekka Haavisto ने जिस सुनहरे रंग की चमचमाती कलम से हस्ताक्षर किए थे वह कलम कुछ ही समय में बाजार से आउट ऑफ स्टॉक हो गई। 

विज्ञापन
नाटो आवेदन पत्र पर फिनलैंड के विदेश मंत्री  Pekka Haavisto ने जिस सुनहरे रंग की चमचमाती कलम से हस्ताक्षर किये थे। - फोटो : प्रियंवदा सहाय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने को लेकर यहां की आम जनता अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और सुकून में महसूस कर रही है। खासतौर पर फिनलैंड में नाटो की सदस्यता को लेकर खासा उत्साह है। पिछले कुछ दिनों में नाटो सदस्यता को लेकर जनता का सपोर्ट तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन

 

यहां के स्थानीय मीडिया की खबरों की माने तो करीब 80 फीसदी जनता नाटो में शामिल होने की पक्षधर रही है। जबकि स्वीडन में 50 फीसदी आबादी नाटो सदस्यता की पक्षधर है। अब जबकि स्वीडन समेत फिनलैंड नाटो में शामिल होने का आवेदन कर चुका है तो इस घटना को यादगार बनाने से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां भी निकलकर सामने आ रही हैं।


इन्हीं में से एक मजेदार किस्सा यह भी है कि पिछले हफ्ते नाटो आवेदन पत्र पर फिनलैंड के विदेश मंत्री  Pekka Haavisto ने जिस सुनहरे रंग की चमचमाती कलम से हस्ताक्षर किए थे वह कलम कुछ ही समय में बाजार से आउट ऑफ स्टॉक हो गई।

विज्ञापन


यह सुनहरे रंग की कलम HAY ब्रांड( HAY interior design) की है। जिसकी कीमत ऑनलाइन स्टोर्स में इस वक्त 8 यूरो है। पिछले हफ्ते इस कलम को खरीदने के लिए लोग ऑनलाइन या बाजार में लगातार कोशिश करते रहे लेकिन चंद समय में ही पेन आउट ऑफ स्टॉक हो गई। लोग इस पेन की मांग नाटो पेन कहकर कर रहे थे।

फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में पेन के वितरक हैरान थे कि आखिर पेन कि मांग अचानक इतनी ज्यादा कैसे बढ़ गई और क्यों इस पेन को खरीदने के लिए लोग लंबी कतार में खड़े हैं।

आलम यह था कि ग्राहक हर छोटी बड़ी दुकान में इसे तलाश रहे थे। बाद में फिनलैंड के ऑनलाइन/ ऑफलाइन स्टोर्स को आधिकारिक तौर पर अपने ग्राहकों से जल्द पेन उपलब्ध करने का वादा करना पड़ा।

विज्ञापन

टैब्लॉइड अखबार के पत्रकार Jari Hanska ने विदेश मंत्री को यह कलम नाटो के आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए दी थी। - फोटो : Istock
दरअसल,यहां के एक टैब्लॉइड अखबार के पत्रकार Jari Hanska ने विदेश मंत्री को यह कलम नाटो के आवेदन-पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए दी थी। उस वक्त मौके पर मौजूद Hanska को लगा कि इस ऐतिहासिक पल में हस्ताक्षर के लिए कलम भी समय अनुकूल होना चाहिए। यानी विदेश मंत्री किसी ऐसे पेन से हस्ताक्षर करें जो कि देखने में स्टाइलिश और आकर्षक हो। इसलिए उन्होंने अपनी सुनहरे रंग की कलम विदेश मंत्री को दे दी। अगले दिन उन्होंने अपने अखबार के एक कॉलम में इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि यह कलम उन्होंने Stockmann online store से खरीदी थी। यह पेन नाटो के आवेदन-पत्र पर हस्ताक्षर का साक्षी है।

इसके बाद लोगों में उस पेन को खरीदने की उत्सुकता बढ़ने लगी। चंद ही घंटों में Stockmann online store में उस कलम के खरीदारों की संख्या आश्चर्यजनक तरीके से बढ़ी और फिर देखते ही देखते यह कुछ ही समय में आउट ऑफ स्टॉक भी हो गई। स्टोर के लिए यह सबकुछ सुखद आश्चर्य से कम नहीं था।

Stockmann online store के प्रवक्ता ने कहा कि वे खुद भी नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर वे इस मांग की आपूर्ति एक दिन में ही कैसे करें। इसलिए उन्होंने स्थानीय दुकानों से संपर्क साधना शुरू किया ताकि उनके स्टोर में फिर से कलम पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हो जाए। लेकिन यह संभव नहीं हो सका। तब उन्होंने ग्राहकों से यथाशीघ्र पेन उपलब्ध कराने का वादा किया। अब इस पेन को एक नया नाम भी मिल गया है। फिनलैंड में इसे नाटो पेन कहा जाने लगा है।

इसी तरह फिनलैंड में एक बियर ब्रांड ने हाल में नाटो नाम से नए बियर उत्पाद को बाजार में उतार दिया। जिसकी लोकप्रियता भी चंद ही दिनों में आसमान पर पहुंच गई। पता चला कि नाटो बियर की बिक्री किसी भी अन्य बियर की तुलना में कहीं अधिक हो रही है। लोग इस बियर को नाटो में जल्द शामिल होने की खुशी में खरीद रहे हैं और समारोहों में सांकेतिक खुशी बयां करने के लिए इसका सेवन कर रहे हैं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें