फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन धारा: अंत ही शुरुआत है, हर सूर्योदय आपके लिए नया अध्याय लिखने का निमंत्रण

Wed, 31 Dec 2025 08:15 AM IST
पवन पांडेय टी एस एलियट, साहित्यकार

सार

हर सूर्योदय आपके लिए नया अध्याय लिखने का निमंत्रण है। इस जोश के साथ शुरुआत करें कि गलतियां, अफसोस और बाधाएं नए अवसरों को रोक न पाएं।
विज्ञापन
सूर्योदय - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन कई बार हमें ऊंच-नीच, विफलता, कठिनाइयां और मानो अंत-सा अनुभव कराता है। ऐसे में अक्सर हमारे मन में यह सवाल उठता है कि क्या असफलताओं के बाद जीवन फिर से शुरू हो सकता है? दरअसल, जिसे हम शुरुआत कहते हैं, वह अक्सर अंत होता है, और अंत करना ही एक नई शुरुआत करना है। यही अंत वह स्थान है, जहां से हम फिर शुरुआत करते हैं। इसका अर्थ यह है कि कोई भी अनुभव-चाहे वह कठिनाई, विफलता या दिल टूटने का क्षण हो-आखिरकार एक अंत की तरह प्रतीत होता है, लेकिन असल में वह नई सीख और आगे बढ़ने का अवसर भी है। अंत तब तक पूरा नहीं होता, जब तक हम सीखना और उसे अपनाना नहीं सीख लेते। इसलिए डरने के बजाय अंत को ही शुरुआत बनाएं।
विज्ञापन


हर सूर्योदय आपके लिए नया अध्याय लिखने का निमंत्रण है। इस जोश से शुरुआत करें कि पुरानी गलतियां, अफसोस और बाधाएं नए अवसरों को रोक न पाएं। नई शुरुआत पुरानी जड़ों से जुड़कर ही सार्थक होती है। हर चुनौती के बाद आने वाला अगला क्षण आपके हाथ में एक नई शुरुआत की चाबी देता है। जब आप स्पष्ट रूप से यह महसूस करते हैं कि हर पल आपको नए सिरे से शुरुआत करने का मौका देता है, तो जीवन की निराशा कम होती है और उत्साह बढ़ता है।

आप हर सुबह अपने भीतर के डर को हराकर आगे बढ़ सकते हैं। पिछले साल के शब्द पिछले साल की भाषा का हिस्सा हैं, और अगले साल के शब्द किसी नई आवाज का इंतजार कर रहे हैं। इसका मतलब है कि भूतकाल को उसी में रहने दें, और भविष्य के लिए अपनी आवाज खुद बनाएं। नई आवाज, नई सोच और नई आशा ही आपको आगे बढ़ने की शक्ति देती है। नई शुरुआत आपको आत्मविश्वास देती है। यह याद दिलाती है कि गलतियां स्थायी नहीं हैं। यह आगे बढ़ने की ऊर्जा देती है, चाहे जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आए, यह समझाती है कि अंत भी एक शुरुआत है, बस उसे पहचानने का नजरिया चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें