फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल: 100 करोड़ में एक खिलाड़ी, यह तो बस शुरुआत है

सार

कक्षा 9 के बाद ही स्कूल छोड़कर क्रिकेट पर ध्यान लगाने वाले हार्दिक पांड्या का जीवन किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह रहा है। मूलतः गुजरात के रहने वाले हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या सूरत में छोटी गाड़ियों के फाइनेंस का बिजनेस करते थे। उसे बंदकर वो वड़ोदरा आ गए, ताकि पांच साल के हार्दिक और उनके बड़े भाई क्रुणाल क्रिकेट की अच्छी कोचिंग कर सकें।
विज्ञापन
आखिर हार्दिक पांड्या के लिए मुंबई इंडियंस ने 100 करोड़ रुपए क्यों दांव पर लगाए? - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस सबसे महंगी बोली के साथ खरीदे गए तो लगा फटाफट क्रिकेट में एक नया इतिहास बन गया है, लेकिन अब हार्दिक पांड्या को लेकर जो खबर सामने आ रही है, वो उससे भी बड़ा इतिहास बना बैठी है।

विज्ञापन


यदि मीडिया में चल रही खबरों को सही माना तो गुजरात टाइटंस से कप्तान रहे हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में लाने के लिए अंबानी परिवार ने 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। यह खबर क्रिकेट खेल रहे युवाओं के लिए वाकई सुखद है। अब तक पश्चिमी देशों में फुटबॉल और बॉस्केटबॉल जैसे खेलों में खिलाड़ियों के लिए यूं पैसे बहाए जाते थे। भारत में क्रिकेट के माध्यम से यह शुरुआत हो चुकी है और जल्द अन्य खेलों पर इसका असर दिखने लगेगा। 

आखिर हार्दिक पांड्या के लिए मुंबई इंडियंस ने 100 करोड़ रुपए क्यों दांव पर लगाए? तो उसका जवाब कुछ यूं है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के चार आईपीएल जीतने वाली टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। वो टी-20 में भारत की कप्तानी करते हैं और दुनिया के स्टार खिलाड़ियों में शुमार होते हैं। हालांकि, वर्तमान में वो किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेल रहे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होने के बाद वो आराम कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने वर्ष 2022 में आईपीएल जीता था।
विज्ञापन


यह गुजरात टाइटंस के लिए पहला सीजन था। वर्ष 2023 में वो टीम को फाइनल तक ले गए। शेन वार्न के बाद हार्दिक दूसरे ऐसे आईपीएल कप्तान भी बन गए, जिन्होंने अपनी टीम को पहले सीजन में लीड करते हुए आईपीएल जीताया। शेन वार्न ने राजस्थान रॉयल्स को पहले आईपीएल सीजन में जीताया था। 

कक्षा 9 के बाद ही स्कूल छोड़कर क्रिकेट पर ध्यान लगाने वाले हार्दिक पांड्या का जीवन किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह रहा है। मूलतः गुजरात के रहने वाले हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या सूरत में छोटी गाड़ियों के फाइनेंस का बिजनेस करते थे। उसे बंदकर वो वड़ोदरा आ गए, ताकि पांच साल के हार्दिक और उनके बड़े भाई क्रुणाल क्रिकेट की अच्छी कोचिंग कर सकें। वड़ोदरा में हिमांशु ने लोन एजेंट का काम किया और दोनों भाइयों को किरण मोर क्रिकेट अकादमी में भर्ती करा दिया। यही से दोनों भाइयों का क्रिकेट करियर आगे बढ़ा। 

हार्दिक पांड्या ने वर्ष 2015 में आईपीएल में डेब्यू किया। उन पर सभी की नजर तब गई, जब उन्होंने उसी साल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच में 31 गेंदों पर 61 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। अपनी इस एक पारी की बदौलत उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली। हार्दिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच जनवरी 2016 में खेला।

इसी साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में वनडे में हार्दिक पांड्या नीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतर चुके थे। हार्दिक पांड्या को जुलाई 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में भी शामिल कर लिया गया। अब वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहे थे। साथ ही, आईपीएल में धमाल मचाए हुए थे।

एक खिलाड़ी के लिए मुंबई इंडियंस ने 100 करोड़ रुपए दांव पर लगा दिए। हालांकि, खबरें तो यही बाहर आईं कि हार्दिक पांड्या को ट्रांसफर करने के नाम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 15 करोड़ रुपए दिए हैं। 100 करोड़ में से हार्दिक को क्या मिला? यह अभी साफ नहीं है, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने हलचल जरूर मचा दी है। आईपीएल का जिस तरह से क्रेज बढ़ रहा है, जिस तरह से क्रिकेट का व्यापार दुनिया में बढ़ रहा है, यह कहा जाए कि क्रिकेट में पैसा बरस रहा है तो गलत नहीं होगा। साफ है कि आईपीएल में खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच द्वंद्व की शुरुआत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकताु, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें