945 में प्रकाशित किताब ‘एनिमल फॉर्म’
- फोटो : Freepik.com
पाठकों को गंभीरता से समझते हैं जॉर्ज ओर्वल
रोचक शैली में लिखित कहानी में स्नोबॉल एवं एक घोड़ा (बॉक्सर) बहुत साहसी थे। बॉक्सर को कितना भी सताया जाए, वह कभी हार नहीं मानता है। स्वार्थी नेपोलियन विन्डमिल को नष्ट करता है, इसका आरोप स्नोबॉल पर लगाता है। नेपोलियन जानवरों से इतना काम लेता है कि अधिकतर जानवर कमजोर हो जाते हैं, कई तो मर जाते हैं। वह चालाक जानवरों की हत्या का आदेश देता है।
जॉर्ज ओर्वल पाठक को बहुत गंभीर विचारों से अवगत करा रहे हैं। दिखा रहे हैं, राजनैतिक यूटोपिया धीरे-धीरे कैसे तानाशाही में बदल जाता है और डिस्टोपिया बन जाता है। पहले उनके संविधानानुसार सब जानवर बराबर थे अब ‘सब जानवर बराबर हैं, लेकिन कुछ जानवर ज्यादा बराबर हैं।’
अक्सर यह देखा गया है लोग जिससे घृणा करते हैं, जिसके प्रति विद्रोह करते हैं, धीरे-धीरे उसी जैसा बन जाते हैं। यहां भी जानवर आदमी से परेशान हो उसके प्रति आंदोलन करते हैं परंतु सत्ता-शक्ति प्राप्त होते ही उसी की तरह बन जाते हैं। कितना बड़ा व्यंग्य है, जानवर आदमी जैसे लोभी, दंभी, स्वार्थी, अत्याचारी, क्रूर बन जाते हैं। मौका मिलते आदमी के दुर्गुण अपना लेते हैं, उसी की तरह व्यवहार करने लगते हैं।
जॉर्ज ओर्वल शिक्षा के महत्व को रेखांतित करते हैं। जनता की भलाई, उसकी प्रगति उचित शिक्षा में निहित है। अशिक्षित जनता की मगज धुलाई (ब्रेन वॉश) बहुत सरल होती है। शिक्षित जनता नेताओं के शब्द जाल, खोखले वादों, भड़काऊ भाषण, झूठे आंकणों के भ्रम में नहीं फंसेगी। अन्यथा न्याय, समानता, प्रगति के दावे के साथ प्रारंभ हो, स्वतंत्रता, न्याय, समानता की धज्जिया उड़ती हम आए दिन देख रहे हैं। कैसे आंदोलन से निकले नेता तानाशाह में परिवर्तित हो जाते हैं यह आज किसी को बताने की आवश्यकता नहीं रह गई है।
ओर्वल अपने ‘1984’ में भी डिस्टोपियन समाज को प्रस्तुत करते हैं। ‘एनिमल फॉर्म’ को बच्चे-वयस्क सब पढ़ सकते हैं, यह दोनों को रुचेगा। गंभीर मुद्दों को उठाने वाली लेकिन प्रतीकात्मक शैली में लिखी, आंख खोलने वाली इस 150 पन्नों की उपन्यासिका अवश्य पढ़ना चाहिए।
------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।