फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया विशेष: गोल्ड में जरूरी है निवेश क्योंकि सोना है सदा के लिए

विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोना भगवान की मुद्रा है। इसे इंसानों ने नहीं बनाया। यह इंसानी दुनिया के पहले से है और इसके बाद तक रहेगा। 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का यह कथन हमको सोने में निवेश करने के लिए प्रेरित करता है। विश्व में इस समय लोग कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण परेशान है। दुनिया के कई देशों में पूरी तरह से लॉकडाउन है। विश्व की बड़ी अर्थवस्थाएं इस समय संकट में है। लेकिन सोने में तेजी देख कर लगा रहा है कि इसकी मांग बहुत ही ज्यादा है। 

विज्ञापन


कोरोना संकट के बादल दुनिया से कब छंटेंगें, इसका अनुमान लगाना अभी मुश्किल है। लेकिन कई निवेशक सोने के भाव दो गुने होने की भविष्यवाणी कर रहे है। लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद होने के बावजूद सोना सरपट दौड़ रहा है। इसका प्रमुख कारण है कि बड़े-बड़े निवेशक, दुनिया भर के केंद्रीय बैक और फंड मैनेजर सोना खरीद रहे है। 

संकट के इस दौर में शेयर बाजार गिर रहा है, रियल एस्टेट मंदी की चपेट में है और बैंक में भी आप की बचत पर ब्याज कम हो रहे हैं। ऐसे में सबकी नजर सोने पर जाती है, जहां अच्छे रिटर्न की उम्मीद होती है। राबर्ट कियोसाकी के अनुसार भगवान की इस मुद्रा में अगर आप अपनी बचत को लगाना चाहते हैं तो इस अक्षय तृतीया को आप सोने में निवेश कर सकते है।
विज्ञापन

 
इस बार अक्षय तृतीया 26 अप्रैल, रविवार यानी आज है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन अभी देश भर में कोरोना वायरस को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि सोने में निवेश कैसे किया जाए! इसके लिए कई आसान तरीके हैं। लॉकडाउन में बाजार बंद होने के बावजूद आप घर बैठे सोने में निवेश कर सकते हैं।

आप गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड ईपीएफ जैसे माध्यमों से निवेश कर सकते है। गोल्ड बॉन्ड आप बैंक के माध्यम से या ऑनलाइन भी खरीद सकते है। ऑनलाइन गोल्ड बॉन्ड खरीदने से आपको सोना 50 रुपये प्रति ग्राम सस्ता मिलता है। गोल्ड बॉन्ड में आपको सोने की तेजी का लाभ तो मिलेगा ही, साथ ही साथ आप को साल भर में 2.5 फीसदी ब्याज भी मिलता है। बॉन्ड खरीदने के 15 दिन बाद से ही कभी भी आप उसे एक्सचेंज के जरिए बेच सकते है और जरुरत पड़ने पर आपको इसके बदले कर्ज भी आसानी से मिल जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें