फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: अब AI बनेगा बॉस! इंसान नहीं, मशीनें आपको काम पर रखेंगी

Mon, 09 Feb 2026 03:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ इंसानों की मदद करने वाला टूल नहीं रह गया है, बल्कि वह खुद काम सौंपने और मैनेज करने लगा है। 

विज्ञापन
AI Is Renting Human Labour - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ एक टूल नहीं रहा, बल्कि एक निर्णय लेने वाली तकनीक के रूप में भी उभर रहा है। इसी बदलाव की झलक हाल ही में चर्चा में आए Rentahumanai जैसे प्लेटफॉर्म्स में दिखाई दे रही है। यह प्लेटफॉर्म पारंपरिक फ्रीलांस या गिग इकोनॉमी से अलग है, क्योंकि यहां इंसान कंपनियों या दूसरे इंसानों के लिए नहीं, बल्कि एआई एजेंट्स के लिए काम करते हैं। यहां एआई तय करता है कि किस काम के लिए किस इंसान की जरूरत है, कितनी देर के लिए जरूरत है और उसका आउटपुट क्या होना चाहिए?

विज्ञापन


यह Rentahumanai प्लेटफॉर्म भविष्य के उस परिदृश्य की ओर इशारा कर रहा है, जहां ऑटोमेटेड सिस्टम न सिर्फ निर्देश देंगे, बल्कि मानवीय श्रम के प्रबंधन का काम अच्छे से करेंगे। यह बदलाव केवल तकनीकी नहीं है, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और नैतिक स्तर पर भी गहरे सवाल खड़े करता है। क्या इंसान मशीनों के सहायक बन जाएंगे? या यह सहयोग का एक नया रूप होगा? 2026 में एआई एजेंट्स की बढ़ती भूमिका इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में काम की परिभाषा, रोजगार का ढांचा और मानव-मशीन संबंध पूरी तरह से बदलने वाले हैं।

आज के समय एआई एजेंट्स को ऐसे सॉफ्टवेयर सिस्टम के रूप में देखा जा रहा है, जो खुद से लक्ष्य तय कर सकते हैं, फैसले ले सकते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए संसाधन जुटाने में सक्षम हैं। Rentahumanai जैसे प्लेटफॉर्म इसी सोच पर काम करते हैं, जहां एआई किसी प्रोजेक्ट के लिए इंसानी क्षमताओं को ऑन-डिमांड उपयोग करता है। 
विज्ञापन


सोचने वाली बात है कि आज के समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भले ही स्मार्ट हो चुके हैं। हालांकि, उनकी दुनिया अब भी स्क्रीन तक सीमित है। एआई एजेंट्स खुद से कई डिजिटल फैसले ले सकते हैं, लेकिन वे जमीनी हकीकत में कई बुनियादी काम करने में सक्षम नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर किसी दुकान पर जाकर यह जांचना कि वह सच में खुली है या नहीं, ऐसे कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना जहां डिजिटल सिग्नेचर मान्य नहीं हैं, किसी पते से पैकेज उठाना या किसी ऑफिस में जाकर कंप्यूटर हार्डवेयर को इंस्टॉल करना। इन्हीं तरह के काम करने के लिए एआई अब इंसानों की मदद चाहता है।

विज्ञापन

AI Is Renting Human Labour - फोटो : AdobeStock
इसी कमी को पूरा करने के लिए अब एआई इंसानों की मदद ले रहा है। Model Context Protocol (MCP) नाम की एक खास तकनीक के जरिए एआई किसी इंसान को ठीक वैसे ही इस्तेमाल कर सकता है, जैसे वह किसी क्लाउड सर्विस का उपयोग करता है। एआई इंसान को काम के निर्देश देता है, यह कन्फर्म करता है कि काम पूरा हुआ या नहीं? इसके बाद अपने सिस्टम के जरिए उसकी पेमेंट भी कर देता है। 

इस मॉडल में इंसान एआई का मालिक नहीं बल्कि उसका एक्सटेंशन बन जाता है, जो डिजिटल दुनिया और भौतिक दुनिया के बीच की खाई को पाटने का काम करता है। यही वजह है कि आने वाले समय में एआई द्वारा इंसानों को हायर करना एक असामान्य नहीं, बल्कि सामान्य प्रक्रिया बन सकती है।

इस बदलाव का सीधा असर हमें आने वाले समय में जॉब मार्केट में दिखने को मिल सकता है। भविष्य में स्थायी नौकरियों की जगह टास्क आधारित काम बढ़ सकता है। इंसान अब कर्मचारी नहीं, बल्कि ह्यूमन रिसोर्स ऑन कॉल बन सकते हैं। 

हालांकि यह मॉडल केवल खतरे नहीं, बल्कि नए अवसर भी लाते हैं। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के लोग भी वैश्विक एआई सिस्टम्स के लिए काम कर सकते हैं। सही कौशल होने पर भाषा, क्रिएटिविटी, डाटा वेरिफिकेशन और लोकल नॉलेज जैसे कामों में इंसानों की मांग बनी रहेगी, जहां एआई अभी पूरी तरह सक्षम नहीं है।

हालांकि, सवाल यह है कि अगर एआई इंसानों को हायर कर रहा है, तो जवाबदेही किसकी होगी? डाटा सुरक्षा, पेमेंट और अन्य मुद्दों पर स्पष्ट नियमों की जरूरत होगी। अगर इस पर कोई रेगुलेशन नहीं आता भविष्य में तो यह सिस्टम शोषण का रूप भी ले सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें