Aaj Ka Makar Rashifal: आज का दिन आपके लिए व्यापार और कामकाज में वृद्धि का संकेत दे रहा है। परिवार में किसी सदस्य से किया हुआ वादा समय रहते पूरा करना जरूरी होगा, वरना वे आपसे नाराज हो सकते हैं।
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। वह न्याय के आधार पर फल देते हैं। शनि कर्म, अनुशासन और मेहनत के प्रतीक माने जाते हैं। शनि के प्रभाव से इस राशि के लोग गंभीर, मेहनती और अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करने वाले माने जाते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार और कामकाज में वृद्धि का संकेत दे रहा है। परिवार में किसी सदस्य से किया हुआ वादा समय रहते पूरा करना जरूरी होगा, वरना वे आपसे नाराज हो सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। यदि आपका कोई पारिवारिक व्यवसाय है, तो उसमें आपको कामकाज पर निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता होगी। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील भी आज पूरी होने की संभावना है। हालांकि कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है