फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami: मुख्यमंत्री आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से करेंगे मुलाकात, इन खास मुद्दों पर मांगेंगे सहयोग

Sun, 23 Jul 2023 09:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ष्कर सिंह धामी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से मानसखंड कॉरिडोर के सड़क नेटवर्क के लिए सहयोग की मांग करेंगे। साथ ही देहरादून-टिहरी के बीच प्रस्तावित टनल, मसूरी टनल व सैद्धांतिक तौर पर मंजूर हो चुके आधा दर्जन स्टेट हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिसूचित करने की मांग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को नई दिल्ली में होंगे। वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। नई दिल्ली के पिछले दौरे में उन्होंने गडकरी से मुलाकात का समय लिया था। लेकिन दिल्ली से बाहर होने की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री गडकरी से मानसखंड कॉरिडोर के सड़क नेटवर्क के लिए सहयोग की मांग करेंगे। साथ ही देहरादून-टिहरी के बीच प्रस्तावित टनल, मसूरी टनल व सैद्धांतिक तौर पर मंजूर हो चुके आधा दर्जन स्टेट हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिसूचित करने की मांग भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: गर्भ गृह की फोटो खींचने पर सख्ती, तीर्थयात्री को मांगनी पड़ी माफी, 11 हजार अर्थदंड चुकाया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उनकी मंत्रालय को भेजे गए रोपवे के प्रस्तावों का मसला उठाने की भी तैयारी है। दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों व केंद्रीय नेताओं से भी भेंट कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें