फोटो संख्या:65- गांव बाघोत में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेते जिला परिषद सीईओ
कनीना। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने शनिवार को गांव बाघोत का दौरा कर जिला परिषद और स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रे वाटर मैनेजमेंट परियोजना देखी, जिसमें अधिकारियों ने बताया कि पूरे गांव के गंदे पानी की निकासी को जोहड़ से जोड़ा गया है, जिससे गलियों में जलभराव से राहत मिलेगी। इसके बाद उन्होंने गांव में बन रहे सब हेल्थ सेंटर के निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्य समय-सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे।