जांच करवाने के लिए पहुंचे लोग। विज्ञप्ति
कैथल। मानस गांव के पंचायत घर में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 204 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इसके अलावा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में डॉ. साहिल शर्मा, स्टाफ नर्स कोमल और सोनिया सहित चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं, दवा वितरण में डॉ. पवन थरेजा, श्याम सैनी और रजत ने सहयोग किया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में जांच व दवाइयों पर काफी खर्च करना पड़ता है। ऐसे में गांव में ही निशुल्क जांच, पर्ची और दवाइयों की सुविधा मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल रही है। संवाद