फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में युवक की हालत बिगड़ी, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर के एकेपी पीजी कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में अचानक एक युवक की हालत बिगड़ गई। इससे सेंटर पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में युवक को उपचार के लिए बुलंदशहर स्थित अस्पताल भेज दिया गया। नगर स्थित एकेपी पीजी कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में सोमवार को 15 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। यह लोग गुजरात समेत कई स्थानों से आए थे। थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया था। बताया जा रहा है कि क्वारंटीन किए एक युवक को बुखार हो गया था। इसके कारण बुधवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। क्वारंटीन सेंटर पर मौजूद कर्मियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित किया। इससे स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा अन्य कर्मियों में अफरातफरी मच गई। युवक को क्वारंटीन सेंटर से बुलंदशहर लिए भेज दिया गया। वहीं क्वारंटीन सेंटर में अन्य 14 लोगों की दुबारा थर्मल स्क्रीनिंग कराई गईं। लोगों से कहा कि किसी भी तरह की कोई दिक्कत को तो तत्काल सूचित करें। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की तबियत खराब होने के बाद तत्काल अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद उसे अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें