फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पाट क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र मेें बनाए गए हॉटस्पाट क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करना दो लागों पर भारी पड़ गया।  क्षेत्र में लगाए गए बैरियर से बाहर निकलने पर उनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही हाटस्पॉट क्षेत्र के लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। मोहल्ला पीरजादगान में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मोहल्ला समेत आसपास के क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित किया गया था। क्षेत्र के लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने के लिए प्रशासन ने मना किया था। मंगलवार की देर शाम मोहल्ला निवासी आबिद और आसमोहम्मद बिना मास्क के घूमते नजर आए। यही नहीं वह मोहल्ले में लगे बैरियर को पार कर निकलने की कोशिश करने लगे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन दोनो नहीं मानें। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि हॉटस्पाट क्षेत्रों के निवासियों को घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी लगातार दी जा रही है। नियमों का उलंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें