फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: देशी कट्टा लहराकर राहगीरों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

Thu, 24 Sep 2026 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के लालबाग मैदान के पास देशी कट्टा लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस हथियार के स्रोत की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
जगदलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग मैदान के पास बीती रात देशी कट्टा लेकर लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गीदम रोड निवासी अजय राजपूत (29 वर्ष) लालबाग मैदान के पास देशी कट्टा लेकर खड़ा था और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को कथित तौर पर डरा-धमका रहा था। युवक के हाथ में हथियार देखकर आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया और कुछ लोग वहां से हटने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेरा इलाका
घटना की जानकारी एक युवक ने कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालबाग मैदान के आसपास घेराबंदी की और अजय राजपूत को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर कोतवाली थाने लाया गया।
विज्ञापन


आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने देशी कट्टा काफी समय पहले खरीदा था और इसे लोगों को डराने के लिए अपने पास रखा था। पुलिस अब इस दावे की जांच कर रही है।

हथियार कहां से आया, पुलिस कर रही पड़ताल
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने देशी कट्टा कहां से खरीदा और कितने रुपये में लिया था। साथ ही हथियार की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य संभावित लोगों और स्रोतों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें