बेरी। गांव दुजाना से संदिग्ध हालात में युवक के लापता होने का मामला सामने आया हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव दुजाना निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उसका लड़का कृष 26 मई को बिना बताए गायब हो गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कृष के लापता होने की शिकायत दुजाना थाने में दर्ज करवाई। जांच अधिकारी रचना ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।