फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, युवक की मौत, चालक फरार

Sat, 04 Jul 2026 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम जाटम के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि नियानार निवासी दीपक बघेल 22 वर्ष आज सुबह बाइक लेकर घर से किसी काम से दूसरे मोहल्ले तक जा रहा था कि अचानक घर से 1 किमी दूर ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची, वही दीपक के परिजन भी आ गए। परिवार के लोगों ने बताया कि दीपक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दीपक अपने परिजनों के साथ खेती किसानी का काम करता था, इसके अलावा शनिवार की सुबह अपने घर से किसी काम से जाने के लिए ही निकला ही थी कि ये हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें