फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव ढाणा निवासी 30 वर्षीय युवक अमित ने रविवार सुबह 9 बजे के लगभग अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। वह नाई का काम करता था और हर रोज अपने खोखे में काम पर जाता था। रविवार को लगभग 6:30 बजे वह घर से अपनी दुकान पर आया था। सुबह जब एक ग्राहक आया तो और उसने दुकान के बंद दरवाजे को खोलकर देखा तो अमित फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसकी सांसें थम चुकी थी। मृतक अमित की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र, एक विवाहित बहन व मां को बिलखते हुए छोड़ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अमित मिलनसार युवक था।किसी से लड़ाई-झगडे़ या किसी से कर्ज लेने की बात भी सामने नहीं आ रही है और न ही पति पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद था। जांच अधिकारी सुखपाल नत्बताया कि इत्फाकिया कार्यवाही करते हुए मृतक अमित के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें