फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के छोटूराम नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ने यह कदम मानसिक परेशानी के चलते उठाया या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह तो नहीं रही यह जांच का विषय है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी सूरज के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार सूरज एमआईई पार्ट वन में स्थित फुटवियर कंपनी में काम करता था। सोमवार की दोपहर उसने फंदा लगा लिया। जिस वक्त उसने यह कदम उठाया परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। शाम को वापस लौटे तो देखा कि सूरज का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूरज तीन भाईयों में मंझला था और शादीशुदा था। सूरज का तलाक हो रखा था। उधर इसकी सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। लाइनपार थाना एसएचओ राजेश कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें