फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशवर्धन राठी ने बनाए नाबाद 117 रन

विज्ञापन
12jjrp11- झज्जर। यशवर्धन राठी
विज्ञापन
झज्जर। विजय मर्चेंट ट्राॅफी क्रिकेट मैच में पहले दिन बहादुरगढ़ निवासी यशवर्धन राठी ने 182 गेंदों में 23 चौकों की मदद से नाबाद 117 रन बनाए। खेल समाप्ति तक हरियाणा की टीम ने 159 रनों की बढ़त बनाई। मुकाबला आंध्रप्रदेश में मुलापाडु के डीवीआर ग्राउंड में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल की टीम 74 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान यशवर्धन राठी ने एक कैच पकड़ा। इसके बाद अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने पहले दिन की खेल समाप्ति तक दो विकेट पर 233 रन बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें