फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना फिर उफान पर, चेतावनी का निशान किया पार, खादर में घुसा पानी

Sat, 18 Aug 2018 08:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
उफान पर बह रही यमुना
विज्ञापन
मथुरा में यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है। शुक्रवार को यमुना ने प्रयागघाट पर चेतावनी चिन्ह को पार कर लिया है। तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। इसका असर यमुना के खादर वाले इलाकों को साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

 
पिछले सप्ताह यमुना खतरे के निशान 166 मीटर के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे पहुंचकर लौट आई थी। इससे जनपद के निचले इलाकों में पानी पहुंच गया था। शेरगढ़, नौहझील, मांट, महावन और मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आवासीय क्षेत्रों में पानी भर गया था। लोग यहां से पलायन कर गए थे। 

एक सप्ताह की खामोशी के बाद एक बार फिर यमुना उफान पर है। शुक्रवार को सुबह छह बजे यमुना का जल स्तर प्रयागघाट पर 165.28 मीटर दर्ज था, जो चेतावनी लेवल 165.20 मीटर से 8 सेंटीमीटर ऊपर है। जबकि इस दौरान गोकुल बैराज पर यमुना का जल स्तर 163.45 मीटर दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल खतरा नहीं

दोपहर दो बजे यमुना का जल स्तर प्रयागघाट पर बढ़कर 165.33 मीटर और गोकुल बैराज पर 163.50 मीटर पर पहुंच गया। इससे मथुरा-वृंदावन के खादर के साथ नौहझील और शेरगढ़ क्षेत्र में पानी आबादी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।
 
कंट्रोल रूप से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि यमुना में फिलहाल किसी प्रकार से बाढ़ का खतरा नहीं है। ऊपरी क्षेत्र में हो रही बरसात से जल स्तर में इजाफा हो रहा है। इसका असर निचले इलाकों में दिखाई दे रहा है।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें