फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयवीर अखाड़े में पहलवानों ने किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर गांव बुपनिया स्थित जयवीर अखाड़े में आयोजित दो दिवसीय योग शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। शिविर में युवा पहलवानों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी गई। योग शिक्षिकाएं रेणु और सुमन ने लगातार दो दिनों तक अखाड़े में प्रशिक्षण देते हुए युवा खिलाड़ियों को योग के गुर सिखाए। उन्होंने नियमित योगाभ्यास के महत्व तथा उससे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में कोच रामपाल और कोच संजीत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सत्ते पहलवान, धर्मवीर, कुलदीप, नरेंद्र, बंटी सहित अनेक खिलाड़ी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें