फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई के कुम्हावर में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जा रही है।

गुरुवार दोपहर शबनम (20) घर में फंदे पर शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर रोहित निवासी गंगापुरा बसरेहर ने बताया कि बहन शबनम की शादी 18 अप्रैल 2025 को हुई थी। बताया कि ससुर राकेश सेवानिवृत्त फौजी हैं। दोपहर अचानक सूचना मिली कि बहन का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन तुरंत बहन के ससुराल पहुंचे तो बहन का शव फंदे पर लटका था। परिजन उसे जल्दी अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। पति कुलदीप अपनी कार से शबनम को जिला अस्पताल लेकर जा रहा था। कार में जीजा का भाई राहुल, बहन सोनम और रोहित खुद भी सवार था। रास्ते में इटगांव के पास कार अचानक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में सभी बाल-बाल बच गए, लेकिन फिर भी किसी तरह शबनम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शबनम के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वाले दस लाख रुपये की मांग को लेकर बहन को लगातार प्रताड़ित करते थे। सैफई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें